हाल में १२ भारतीय सांसद हफ्ते भर के लिए इंडिया-येल पर्लिमेंटरी लीडरशिप प्रोग्राम में
शामिल हुए. सांसदों की इस टीम का नेतृत्व किया यूपीए के प्रवक्ता और राज्य सभा के सदस्य
अभिषेक मनु सिंघवी ने. कुल मिलाकर पांच राजनीतिक पार्टियां और नौ राज्यों का
प्रतिनिधित्व किया कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे सांसदों ने. छह सदस्य तो नए सांसद थे. इस
टीम में मुंबई से कांग्रेस की सांसद प्रिया दत्त भी मौजूद थीं. उनसे बात की वीओए हिंदी की
निहारिका आचार्या ने. प्रिया दत्त ने बताया कि एक बार फिर क्लास में बैठना कितना
अच्छा लगा. उन्होंने कहा कि येल के प्राध्यापकों से बहुत कुछ सीखने को मिला.
प्रिया दत्त के साथ बातचीत देखने के लिएसाथ दी हुई लिंक का उपयोग करें