VOANews.com

वॉयस ऑफ़ अमेरिका ▪ Hindiहमें पढ़ें, सब कुछ जानें

 
समाचार ४५ भाषाओं में
राष्ट्रपति ओबामा ने इराक़ से अमरीकी सैनिक वापसी को “महत्वपूर्ण उपलब्धि” कहा

01/07/2009

President Barack Obama at the White House, 25 Jun 2009
President Barack Obama at the White House
अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि मंगलवार को इराक़ी शहरों से हुई अमरीकी सैनिकों की वापसी एक “महत्वपूर्ण उपलब्धि” है, लेकिन उन्होंने आगे आने वाले कठिन दिनों की चेतावनी दी.

श्री ओबामा ने कहा कि इराक़ी जनता का सैनिक वापसी पर ख़ुशियां मनाना उचित है क्योंकि स्वायत्त्त और एकीकृत इराक़ का अपने भविष्य पर स्वयं नियंत्रण करना जारी है.

इराक़ी प्रधान मंत्री नूरी अल मलीकी ने इस दिन को “महान विजय” का दिन कहा. सरकार ने “राष्ट्रीय प्रभुसत्ता दिवस” का नाम दिए गए इस दिन को सैनिक परेडों और आतिशबाज़ियों से सज्जित किया.

लेकिन जबकि इराकी सैनिक औपचारिक रूप से बग़दाद और अन्य शहरी क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का दायित्व स्वीकार कर रहे थे, उत्तरी शहर किर्कुक में हुए एक कार बम विस्फोट में 33 लोग मारे गए और अन्य 90 से अधिक घायल हो गए.

इराक़ से अमरीकी सैनिक वापसी उस अमरीकी-इराक़ी सुरक्षा संधि का हिस्सा है जिसमें सन् 2011 का अंत, सभी अमरीकी सैनिकों की वापसी की काल सीमा निर्धारित की गई है. इस समय लगभग 130,000 अमरीकी सैनिक इराक़ में हैं जो शहरों के बाहर लड़ाका सैनिकों की ज़िम्मेदारियां निभाएंगे, और इराक़ी शहरों में तैनात सैनिकों को सलाह मशविरा देंगे.

इराक़ में अमरीकी कमांडर, जनरल रेमंड और्डियर्नो ने यह बताने से इन्कार किया है कि इराक़ी सैनिकों को प्रशिक्षित करने और उन्हें सलाह मशविरा देने के लिए कितने ग़ैर लड़ाका अमरीकी सैनिक इराक़ी
शहरों में रहेंगे. उन्होंने कहा कि आवश्यकता अनुसार उनकी संख्या प्रतिदिन बदलती रहेगी.

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता रौबर्ट गिब्स ने कहा कि अब इराक़ के बारे में ओबामा प्रशासन की नीति  की देखरेख अमरीकी उप राष्ट्रपति जो बायडन के हाथों में होगी. 


E-mail This Article यह आलेख ई मेल करें
Print This Article प्रिंट करने के पहले यहां देखें
  सबसे महत्वपूर्ण
प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति की वर्षगांठ पर राष्ट्रपति ओबामा और विश्व नेताओं द्वारा अनुभवी सैनिकों का सम्मान

  अन्य रिपोर्टें
अमरीकी विदेश मंत्री क्लिंटन ने एपेक शिखर सम्मेलन में उत्तर कोरिया और बर्मा के बारे में चर्चा की
अफ़ग़ानिस्तान में हुए बम विस्फोट में स्वीडन के पांच सैनिक घायल
भोपाल त्रासदी की वर्षगांठ पर उस स्थल को पर्यटकों के लिए खोलने की भारत सरकार की योजना की आलोचना 
भारत के विवादास्पद क्षेत्र में दलाई लामा ने सार्वजनिक उपदेश समाप्त किए
माओवादियों ने उड़ीसा में 4 की हत्या की
फयान चक्रवात की वजह से अरब सागर में 50 मछली पकड़ने वाली नौकायें लापता
चक्रवात फयान के 6 घण्टों में कमजोर पड़ने की उम्मीद
तमिलाडु में भारी बारिश से मरने वालों की संख्या 77 पहुंची
मधुर भण्डारकर पर बलात्कार का दोष सिद्ध
भारतीय नौसेना अधिकारी की हत्या में ब्रिटिश नागरिक को 18 वर्ष की सजा
राष्ट्रपति ओबामा ने फ़ोर्ट हुड में मारे गए लोगों को श्रृद्धांजलि अर्पित की
उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में हुए कार बम हमले में 24 व्यक्तियों की मृत्यु  
उत्तर और दक्षिण कोरिया के नौ सैनिकों के बीच गोलीबारी
उत्तर प्रदेश उपचुनाव: बसपा की जीत, सपा-भाजपा को झटका
पश्चिम बंगाल उपचुनाव: तृणमूल को जोरदार सफलता
छत्तीसगढ़ में पुलिस से मुठभेड़ में 7 माओवादी मारे गये
दो-तीन सालों में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों पर सरकार का नियंत्रण होगा: गृहमंत्री
डेविड हैडली से पूछताछ किये बिना भारतीय अधिकारी वापस लौटे
जेसिका लाल का हत्यारा मनु शर्मा तिहाड़ वापस लौटा
जर्मन चान्सलर ने बर्लिन दीवार के स्थल पर श्री गौरबाचौफ़ को धन्यवाद दिया
जर्मनी में बर्लिन की दीवार गिराए जाने के समारोह
अमरीकी विदेश मंत्री क्लिंटन ने अफ़ग़ानिस्तान से भृष्टाचार उन्मूलन का आग्रह किया
उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में आत्मघाती बम हमले में ३ लोगों की मौत
वाशिंगटन में इस्रायली प्रधान मंत्री ने शान्ति वार्ताओं का आहवान किया
इंडोनेशिया में, भूकंप में २ लोगों और भूस्खलन में ८ लोगों की मृत्यु
आर. आर. पाटिल दोबारा महाराष्ट्र के गृहमंत्री बने
कर्नाटक उच्च न्यायालय में अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन
हिंदी में शपथ लेने पर महाराष्ट्र विधानसभा में सपा नेता पर हमला 
आज़मी पर हमला करने के लिये मनसे के 4 विधायक सदन से निलंबित
तमिल शरणार्थियों को वापस लेने को तैयार: महिंद्रा राजपकसे