मशहूर चित्रकार तैयब मेहता का बृहस्पतिवार सुबह मुंबई
स्थित उनके आवास में निधन हो गया.84 वर्षीय श्री मेहता अपने पीछे पत्नी सकीना और
एक पुत्र और एक बेटी को छोड़ गये हैं.
लंडन स्थित प्रसिद्ध नीलामी घर क्रिस्टी में पिछले साल
जून में लगाई गई एक बोली में उनका एक चित्र 20 लाख अमेरिकी डॉलर में बिका था.
सन 2005 में हिंदू देवी 'काली' को
उग्र मुद्रा में दर्शाने वाला उनका चित्र 1 करोड़ से अधिक में बिका था और 2002 में
सेलीब्रेशन नामक उनका चित्र जिसमें उन्होंने नकाब से ढके कुछ लोगों को चित्रित किया
था रिकॉर्ड 1.5 करोड़ रुपये में बिका था.
कला की सेवा के लिये भारत सरकार ने श्री मेहता को सन
2007 में पद्म भूषण से सम्मानित किया था.
1925 में गुजरात में पैदा हुये श्री मेहता ने शुरुआती
कैरियर में एक सिनेमा कंपनी में फिल्म निर्देशक के रूप में भी काम किया. मुंबई के प्रख्यात
जेजे स्कूल ऑफ ऑर्ट्स से 1952 में उन्होंने चित्रकारी में डिप्लोमा किया था.