VOANews.com

वॉयस ऑफ़ अमेरिका ▪ Hindiहमें पढ़ें, सब कुछ जानें

 
समाचार ४५ भाषाओं में
2008 में ऑस्ट्रेलिया में 54 विदेशी छात्रों की मौत, आधे भारतीय: ऑस्ट्रेलियाई अख़बार

02/07/2009

Foreign students on US campus
Foreign students on
ऑस्ट्रेलिया के इस अग्रणी समाचार पत्र ने अपनी रिपोर्ट ऑस्ट्रेलियाई समाचार पत्र
'एज' के अनुसार सन 2008 में ऑस्ट्रेलिया में 54 विदेशी छात्रों की मौत हुई है. इनमें से आधे भारतीय छात्र हैं. कहा है कि कोरोनर कार्यालय इस मामले में जानकारी को दबाने की कोशिश कर रहे हैं.

 

समाचार पत्र ने लिखा है कि राष्ट्रीय संदेहास्पद-मृत्यु सूचना व्यवस्था (एनसीआईएस) के अन्तर्गत आने वाले राज्य और क्षेत्रीय कोरोनर कार्यालयों ने 2008 में विदेशी छात्रों की मृत्यु के आंकड़े उसे देने से मना कर दिया है.

 

विक्टोरियाई कोरोनर कार्यालय की प्रवक्ता जेनिफर कोएट ने कहा है कि क्योंकि ये जानकारी संपूर्ण नहीं है इसलिये इसे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है. उन्होंने कहा, "सभी मृतकों की राष्ट्रीयता और व्यवसाय दर्ज करना जरूरी नहीं है."

 

इस साल फरवरी में संसद में एक प्रश्न के उत्तर में सरकार ने कहा था कि 2008 में 51 विदेशी छात्रों की मौत हुई है जिनमें से 34 की मृत्यु अज्ञात कारणों से हुई. 14 विदेशी छात्रों की मृत्यु दुर्घटना और 3 की बीमारी से हुई.

 

लेकिन समाचार पत्र ने कहा कि उसकी पड़ताल के मुताबिक 51 के बजाय 54 विदेशी छात्रों की मृत्यु हुई है जिनमें अधिकांश भारत, कोरिया और चीन से हैं. लेकिन सबसे ज्यादा लगभग आधे छात्र अकेले भारत से ही हैं.

 

'एज' ने दावा किया है कि संसद में दिये उत्तर में आत्महत्याओं का जिक्र कहीं नहीं है लेकिन उसके अनुसार कम से कम तीन विदेशी छात्रों ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में आत्महत्या की है.

 

विशेषज्ञों का मानना है कि छात्रों की मृत्यु की सूचना को दर्ज करना अनिवार्य बनाया जाना चाहिये. अभी किसी विदेशी छात्र की मृत्यु होने की हालत में शिक्षण संस्थान के लिये मौत के कारण की सूचना शिक्षा विभाग को देना अनिवार्य नहीं है.

 

विपक्ष की देशान्तरण प्रवक्ता शर्मन स्टोन ने इस मामले को संसद में उठाया था उनका कहना है, "34 विदेशी छात्रों की मृत्यु के कारण अज्ञात रहना, अपने आप में असाधारण बात है."

 

 


E-mail This Article यह आलेख ई मेल करें
Print This Article प्रिंट करने के पहले यहां देखें
  सबसे महत्वपूर्ण
काबुल में अमरीकी राजदूत ने और सैनिक भेजने के प्रति आगाह किया है: रिपोर्टें

  अन्य रिपोर्टें
अमरीका में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या ४ हज़ार पर पहुंची:सीडीसी
भारतीय छात्र ऑस्ट्रेलिया के सम्मानित मेहमान: केविन रड्ड
राष्ट्रपति ओबामा का अफ़गान युद्घ रणनीति के विकल्पों में परिवर्तन का आग्रह
राष्ट्रपति ओबामा के पहले एशिया दौरे की तैयारियां
एपेक वित्त मंत्रियों ने प्रोत्साहन पैकेज को जल्दी समाप्त करने का प्रस्ताव ख़ारिज किया
पाकिस्तानी मूल के अमरीकी नागरिकों के वीज़ा आवेदनों की जांच दिल्ली में होगी 
26/11 हमले में हैडली और राना की भूमिका की जांच के लिये भारत में मामला दर्ज
गोवा बम विस्फोट मामले में गिरफ्तार 5 लोगों का संबंध सनातन संस्था से: पुलिस
माओवादी नेता प्रचण्ड नें 'सिंहदरबार सचिवालय' का घेराव किया 
अमरीकी विदेश मंत्री क्लिंटन ने एपेक शिखर सम्मेलन में उत्तर कोरिया और बर्मा के बारे में चर्चा की
प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति की वर्षगांठ पर राष्ट्रपति ओबामा और विश्व नेताओं द्वारा अनुभवी सैनिकों का सम्मान
अफ़ग़ानिस्तान में हुए बम विस्फोट में स्वीडन के पांच सैनिक घायल
भोपाल त्रासदी की वर्षगांठ पर उस स्थल को पर्यटकों के लिए खोलने की भारत सरकार की योजना की आलोचना 
भारत के विवादास्पद क्षेत्र में दलाई लामा ने सार्वजनिक उपदेश समाप्त किए
माओवादियों ने उड़ीसा में 4 की हत्या की
फयान चक्रवात की वजह से अरब सागर में 50 मछली पकड़ने वाली नौकायें लापता
चक्रवात फयान के 6 घण्टों में कमजोर पड़ने की उम्मीद
तमिलाडु में भारी बारिश से मरने वालों की संख्या 77 पहुंची
मधुर भण्डारकर पर बलात्कार का दोष सिद्ध
भारतीय नौसेना अधिकारी की हत्या में ब्रिटिश नागरिक को 18 वर्ष की सजा
राष्ट्रपति ओबामा ने फ़ोर्ट हुड में मारे गए लोगों को श्रृद्धांजलि अर्पित की
उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में हुए कार बम हमले में 24 व्यक्तियों की मृत्यु  
उत्तर और दक्षिण कोरिया के नौ सैनिकों के बीच गोलीबारी
उत्तर प्रदेश उपचुनाव: बसपा की जीत, सपा-भाजपा को झटका
पश्चिम बंगाल उपचुनाव: तृणमूल को जोरदार सफलता
छत्तीसगढ़ में पुलिस से मुठभेड़ में 7 माओवादी मारे गये
दो-तीन सालों में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों पर सरकार का नियंत्रण होगा: गृहमंत्री
डेविड हैडली से पूछताछ किये बिना भारतीय अधिकारी वापस लौटे
जेसिका लाल का हत्यारा मनु शर्मा तिहाड़ वापस लौटा
जर्मन चान्सलर ने बर्लिन दीवार के स्थल पर श्री गौरबाचौफ़ को धन्यवाद दिया
जर्मनी में बर्लिन की दीवार गिराए जाने के समारोह
अमरीकी विदेश मंत्री क्लिंटन ने अफ़ग़ानिस्तान से भृष्टाचार उन्मूलन का आग्रह किया
उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में आत्मघाती बम हमले में ३ लोगों की मौत
वाशिंगटन में इस्रायली प्रधान मंत्री ने शान्ति वार्ताओं का आहवान किया
इंडोनेशिया में, भूकंप में २ लोगों और भूस्खलन में ८ लोगों की मृत्यु
आर. आर. पाटिल दोबारा महाराष्ट्र के गृहमंत्री बने
कर्नाटक उच्च न्यायालय में अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन
हिंदी में शपथ लेने पर महाराष्ट्र विधानसभा में सपा नेता पर हमला 
आज़मी पर हमला करने के लिये मनसे के 4 विधायक सदन से निलंबित
तमिल शरणार्थियों को वापस लेने को तैयार: महिंद्रा राजपकसे