|
सीरिया का राष्ट्रपति ओबामा को औपचारिक निमंत्रण
|
03/07/2009
|
|
 | Syrian President Bashar al-Assad
| सीरिया के राष्ट्रपति बशर- अल- असद ने अमरीका के राष्ट्रपति की ,सराहना की है और
कहा है कि वह अमरीकी नेता का सीरिया में स्वागत करना चाहेंगे.
सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी साना ने कहा है कि सीरियाई नेता ने, राष्ट्रपति
ओबामा को अमरीकी स्वाधीनता दिवस पर बधाई का एक टेलेग्राम भेजा है, जिसमे श्री ओबामा
के मूल्यों की सराहना की गयी है और कहा गया है कि आज विश्व को ऐसे ही मूल्यों की
आवश्यकता है.
श्री असद ने ,स्काई न्यूज़ को दिये एक इन्टरव्यू के दौरान एक औपचारिक निमंत्रण भी दिया
जो कल रात, देर गए प्रसारित किया गया .सीरिया के नेता असाद ने कहा है कि अमरीका
सबसे बड़ा शक्तिशाली देश है, इस नाते उसकी एक विशेष भूमिका भी है,लेकिन राष्ट्रपति
ओबामा के साथ बैठक का समय उन पर निर्भर करता है.
सरिया के नेता ने ये भी कहा कि ये मुमकिन है कि राष्ट्रपति ओबामा और वह हर मामले में एक
दूसरे से सहमत ना हों लेकिन इस तरह से हम ये दूरी कम कर सकते हैं.
|