भाजपा नेता और सांसद प्रकाश जावडेकर उस संसदीय दल में शामिल थे जो इंडिया-येल
पर्लिमेंटरी लीडरशिप कार्यक्रम में हिस्सा लेने अमेरिका आया.
वॉयस ऑफ़ अमेरिका हिंदी की निहारिका आचार्या से बात करते हुए प्रकाश जावडेकर ने कहा
की भारतीय जनता पार्टी प्रमुख विपक्षी पार्टी की सभी जिम्मेदारियों को पूरा करेगा और
आगे बढ़ेगा. उन्होंने कहा की लोगों की आवाज़ और भावनाओं को संसद में पहुंचाने का काम पूरी
तरह किया जायेगा. आम चुनावों में पार्टी के फीके प्रदर्शन के सिलसिले में जावडेकर ने यह बातें
कहीं.
उनका कहना है पार्टी के काडरों की मेहनत भाजपा को आगे ले जायेगी.