VOANews.com

वॉयस ऑफ़ अमेरिका ▪ Hindiहमें पढ़ें, सब कुछ जानें

 
समाचार ४५ भाषाओं में
रेल बजट में यात्री किराये और माले भाड़े मे वृद्धि नहीं

03/07/2009

By कृष्णानन्द त्रिपाठी, नई दिल्ली 

 

रेल मंत्री सुश्री ममता बनर्जी ने महंगाई से जूझ रही जनता के लिये एक लोक लुभावन रेल बजट पेश किया. सबसे खास बात है कि उन्होंने किसी भी श्रेणी के किराये में बढ़ोत्तरी नहीं की है. माल भड़ाया स्थिर रखने से व्यापारी वर्ग भी राहत की सांस ले रहा है.

ममता ने 57 नई रेल गाड़ियां चलाने की घोषणा की है. निर्धन वर्ग, महिलाओं और युवाओं के लिये उन्होंने कई घोषणायें की हैं. डेढ़ हजार रुपये महीने से कम आय वाले परिवारों के लिये 25 रुपये में मासिक टिकट दिया जायेगा जिससे 100 किलोमीटर की यात्रा की जा सकेगी. इसे 'इज्जत' पास के नाम से जाना जायेगा.

एक दर्जन विशेष वातानुकूलित इंटरसिटी गाड़ियां चलाने को भी मंजूरी दे दी गई है.

दिल्ली, कोलकाता और चेन्नै में कामकाजी महिलाओं को राहत देने के लिये भीड़-भाड़ वाले समय में महिलाओं के लिए 'महिला स्पेशल' लोकल ट्रेनें चलायी जायेंगी. इसके साथ ही 357 स्टेशनों पर महिलाओं के 'डॉरमिटरी' बनाने को मंजूरी दे दी है.

तीसरी बड़ी राहत देते हुये उन्होंने 'तत्काल कोटे' से आरक्षण कराने पर शुल्क 150 से घटाकर 100 रुपये कर दिया है. अब यात्री पांच दिन के बजाय 2 पहले ही तत्काल टिकट करा पायेंगे. 

ममता बनर्जी ने 27 ट्रेनों के यात्रा मार्ग को आगे तक बढ़ा दिया है जबकि 13 गाड़ियों की आवृत्ति में वृद्धि की है.

टिकट कॉउन्टरों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुये उन्होंने पांच हजार डाकघरों से रेल टिकट बेचने के आदेश दिये हैं. लंबी दूरी की गाड़ियों में ट्रेन में चिकित्सक और सचल दवा की दुकानें खोली जायेंगी.

इसके साथ ही उन्होंने 50 स्टेशनों को विश्व स्तरीय बनाने का वादा किया है. उन्होंने कहा कि 140 ऐसे रेल स्टेशनों की पहचान कर ली गई है जो सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील हैं.और इनकी सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जायेगा.उन्होंने कहा कि 2008-09 में रेलवे द्वारा यात्री और माल की ढुलाई में पांच-पांच प्रतिशत की वृद्धि हुई है.



E-mail This Article यह आलेख ई मेल करें
Print This Article प्रिंट करने के पहले यहां देखें
  सबसे महत्वपूर्ण
अमरीका यात्रा के समापन पर भारतीय प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह की टिप्पणियां 

  अन्य रिपोर्टें
मुंबई आतंकवादी हमलों की बरसी की पूर्व संध्या पर भारतीय प्रधान मंत्री
राष्ट्रपति ओबामा ने “अनिवार्य” कह कर भारत की प्रशंसा की 
मुंबई हमलों के सिल्सिले में पाकिस्तान ने सात व्यक्तियों पर आरोप लगाया 
लखवी सहित 7 आतंकियों पर मुंबई हमले की साजिश रचने का आरोप तय
हैडली से संबंधों के शक में पाकिस्तान का पूर्व सैन्य अधिकारी गिरफ्तार
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने सुखोई में उड़ान भरी
स्वाइन फ्लू की आशंकाओं की बीच हज़ यात्रा शुरू
ओलम्पिक खेलों की दावेदारी का कोई इरादा नहीं: खेल मंत्री
भारत-अमेरिका के बीच आतंकवाद निरोधक और 5 अन्य समझौतों पर हस्ताक्षर  
राष्ट्रपति ओबामा ने अगले वर्ष भारत आने का प्रधान मंत्री सिंह का निमंत्रण स्वीकार किया
राष्ट्रपति ओबामा ने राजकीय यात्रा पर आए भारतीय प्रधान मंत्री का स्वागत किया
राष्ट्रपति ओबामाः अमरीका अफ़ग़ानिस्तान में अपना काम “समाप्त” करेगा
रूसी अधिकारीः उत्तर कोरिया के लिए एकमात्र विकल्प- परमाणु वार्ताएं     
वाजपेयी, आडवाणी और ठाकरे का नाम लिबरहान आयोग की दोषियों की सूची में
ओबामा दंपति पहले राजकीय भोज की तैयारी में
धर्म और राजनीति का घालमेल घातक: न्यायाधीश लिबरहान
हाल में चीन के कठोर रवैये पर भारत की नज़र: प्रधानमंत्री
भाजपा का कांग्रेस और मधु कोड़ा के बीच मिली-भगत का आरोप  
कश्मीर भारत-पाकिस्तान का आपसी मामला: चीन
46 लोगों की मौत के बाद फिलीपीन्स में आपातकाल की घोषणा
ईरानः यूरेनियम बाहर भेजने का विरोधी नहीं   
भारतीय प्रधान मंत्री ने अमरीकी व्यापार नेताओं को संबोधित किया
भारतीय प्रधानमंत्री की अमरीका यात्रा में चिंताजनक मुद्दों पर विचार-विमर्श
भारतीय प्रधान मंत्री की  अमरीका  यात्रा में वार्ताओं के प्रत्याशित विषय  Video clip available
भारत के प्रधान मंत्री अमरीका के सरकारी दौरे पर
राष्ट्रपति ओबामा ने विज्ञान और गणित की शिक्षा का अभियान शुरू किया   
अमरीकी विदेशमंत्री ने तालिबान के साथ अफ़गान शांती वार्ताओं के प्रति सावधान किया
अमरीकी घरों की बिक्री में वृद्धि, मूल्यों में गिरावट
पाकिस्तान में ताज़ा लड़ाई में १८ उग्रवादियों की मौत
ईरान के युद्धाभ्यास दूसरे दिन भी जारी
अफ़गानिस्तान में हुए हमले में ४ अमरीकी, ३ अफ़गान सैनिकों की मृत्यु
श्री लंका के राष्ट्रपति का समय पूर्व चुनाव कराए जाने का आह्वान    
ईरान ने अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की रक्षा के लिए सैनिक अभ्यास शुरू किए   
इंडोनेशिया में नौका डूबने से २९ लोगों की मौत अधिकांश लोगों को बचा लिया गया
पाकिस्तानी सैनिकों  ने तालिबान के अड्डे में पांच उग्रवादियों को मारा   
अमरीकी विधायकों में अफ़गानिस्तान को लेकर मतभेद
कंधार में ५ अफ़गान सीमा प्रहरियों की ह्त्या
भारत में बम विस्फोट में ७ की मौत
दलाई लामाः चीन के प्रति राष्ट्रपति ओबामा का रुख़ नरम नहीं    
श्री लंका तमिल युद्ध-शरणार्थियों को मुक्त करेगा  
इराक़ी विधायक चुनाव कानून में आये गतिरोध को दूर करने में विफल रहे
अमरीकी स्वास्थ्य सेवा सुधार विधेयक पर अब संसद में बहस
अमेरिका के साथ संबंध हमारे लिये बेहद महत्वपूर्ण: मनमोहन सिंह     
समझौता एक्सप्रेस टीवी कार्यक्रम नवम्बर १९  Video clip available