|
उत्तर-कोरिया ने अपने पूर्वी तट के परे कई एक मिसिल प्रक्षेपण किये
|
04/07/2009
|
|
दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा है उत्तर-कोरिया ने अपने पूर्वी समुद्र तट के परे,
एक के बाद एक, कई मिसिल प्रक्षेपण किये हैं. इस सप्ताह के आरम्भ में भी उसने ऐसे ही कई
परीक्षण किये थे.
ये मिसिले शनिवार सुबह आरम्भ होने के कई घंटों बाद छोड़ी गयीं.
योन्हाप समाचार एजेन्सी ने सैनिक अधिकारियों के हवाले से कहा है कि ,जान पङता है कि ,ये
अल्प दूरी की स्कड़ मिसिल किस्म की थीं,
उत्तर-कोरिया के ये ताज़ा मिसिल परीक्षण ऐसे समय हो रहें हैं जबकि अमरीका अपना
स्वाधीनता दिवस ४ जुलाई के समारोह आरम्भ कर रहा है.उत्तर-कोरिया ने अन्य मिसिल और
परमाणु परीक्षण अमरीकी स्वाधीनता दिवस पर किये है.
अमरीका और उत्तर-कोरिया के पडौसी देशों ने, कल बृहस्पतिवार को ,उत्तर-कोरिया के इन
चार मिसिल परीक्षणों को उत्तेजना फैलाने वाली कार्यवाही की संज्ञा दी है और कम्युनिस्ट
देश उत्तर कोरिया से, निरस्त्रीकरण वार्ताओं की मेज़ पर वापस आने का आह्वान किया है.
दक्षिण कोरिया के सयुंक्त चीफ आफ स्टाफ ने, आज एक वक्तव्य जारी किया है जिसमें कहा गया
है कि उत्तर-कोरिया की धमकियों और उत्तेजनाओं का जवाब देने के लिए सेना पूरी तरह से तैयार है.
जापान के विदेश मंत्रालय ने उत्तर-कोरिया के नवीनतम मिसिल प्रक्षेपणों की निंदा की है और
इस कार्यवाही को पडौसी देशो की सुरक्षा के खिलाफ़ भड़काने वाली एक गंभीर कार्यवाही कहा है.
|