|
उप राष्ट्रपति जो बायडन ने इराक़ में सैनिकों के साथ अमरीकी स्वतंत्रता दिवस मनाया
|
04/07/2009
|
|
 | | US Vice President Joe Biden (File photo) | अमरीका के उप राष्ट्रपति जो बायडन ने अपनी इराक़ यात्रा के अंतिम दिन, अमरीकी सैनिकों के साथ बग़दाद में अमरीकी स्वतंत्रता दिवस मनाया.
उप राष्ट्रपति ने सैनिकों को उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया और अमरीका की नागरिकता प्राप्त कर रहे 200 से अधिक सैनिकों के लिए सद्दाम हुसैन के भूतपूर्व महलों में से एक में आयोजित समारोह में भाग लिया.
इराक़ी शहरों और क़स्बों से अमरीकी सैनिक वापसी के बाद वहां यह पहला अमरीकी स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है. श्री बायडन ने इराक़ी नेताओं को चेतावनी दी कि अगर इराक़ फिर से सांप्रदायिक हिंसा में उलझ जाता है, तो शायद अमरीका सहायता के लिए उपस्थित नहीं हो सकेगा.
शुक्रवार को श्री बायडन ने इराक़ के प्रधान मंत्री नूरी अल मलीकी से कहा था कि अगर इराक़ “स्थायी शांति और स्थिरता” प्राप्त करना चाहता है तो उसे “कठिन रास्ता” पार करना होगा.
|