VOANews.com

वॉयस ऑफ़ अमेरिका ▪ Hindiहमें पढ़ें, सब कुछ जानें

 
समाचार ४५ भाषाओं में
समलैंगिकता पर न्यायालय के निर्णय पर बहस जरूरी: महिला आयोग

04/07/2009

राष्ट्रीय महिला आयोग ने कहा है कि दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा समलैंगिकता को अपराध की परिभाषा से बाहर रखने के निर्णय पर राष्ट्रव्यापी बहस की जरूरत है.

 

महिला आयोग की अध्यक्षा गिरिजी व्यास ने कहा, "आयोग का मानना है कि इस मुद्दे पर राष्ट्र व्यापी चर्चा की आवश्यकता है क्योंकि इस निर्णय से पूरे समाज पर असर पड़ेगा."

 

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सरकार, नागरिकों और स्वयंसेवी संगठनों के बीच सेक्स अपराध संबंधी विधेयक पर चर्चा के दौरान बातचीत हुई थी. उस समय अनुच्छेद 377, 376 और 375 सभी पर विचार हुआ था...जो कि सेक्स अपराधों से संबंधित है. लेकिन इस चर्चा को और व्यापक बनाये जाने की जरूरत है.

 

गुरुवार को एक ऐतिहासिक निर्णय में दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारतीय दण्ड सहिंता की धारा अनुच्छेद 377 के तहत समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी में रखने से इंकार कर दिया था.

 

हालांकि इस मुद्दे पर देश में बहस जारी है नई सरकार के गृह, कानून और स्वास्थ्य मंत्री इस विषय पर कानूनी बदलाव के बारे में विचार कर चुके हैं...लेकिन इस विषय की संवेदनशीलता को देखते हुये सरकार इस मामले में संभलकर कदम आगे बढ़ा रही है.

 


E-mail This Article यह आलेख ई मेल करें
Print This Article प्रिंट करने के पहले यहां देखें
  सबसे महत्वपूर्ण
जर्मन चान्सलर ने बर्लिन दीवार के स्थल पर श्री गौरबाचौफ़ को धन्यवाद दिया

  अन्य रिपोर्टें
जर्मनी में बर्लिन की दीवार गिराए जाने के समारोह
अमरीकी विदेश मंत्री क्लिंटन ने अफ़ग़ानिस्तान से भृष्टाचार उन्मूलन का आग्रह किया
उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में आत्मघाती बम हमले में ३ लोगों की मौत
वाशिंगटन में इस्रायली प्रधान मंत्री ने शान्ति वार्ताओं का आहवान किया
इंडोनेशिया में, भूकंप में २ लोगों और भूस्खलन में ८ लोगों की मृत्यु
आर. आर. पाटिल दोबारा महाराष्ट्र के गृहमंत्री बने
कर्नाटक उच्च न्यायालय में अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन
हिंदी में शपथ लेने पर महाराष्ट्र विधानसभा में सपा नेता पर हमला 
आज़मी पर हमला करने के लिये मनसे के 4 विधायक सदन से निलंबित
तमिल शरणार्थियों को वापस लेने को तैयार: महिंद्रा राजपकसे
इराक़ ने चुनाव के लिए,औपचारिक रूप से २१ जनवरी का प्रस्ताव रक्खा
सोने के भाव ने एक और रिकार्ड कायम किया
अमरीकी छात्रों ने विश्व का सबसे लंबा सूशी रोल बना कर पहला रिकार्ड तोड़ा
ब्रिटिश सेना प्रमुखः अफ़ग़ानिस्तान में 2014 तक सैनिक उपस्थिति की प्रत्याशा
टैक्सास में हुई गोली बारी का कारण ढूंढने के प्रयास
भारतीय प्रधान मंत्रीः कार्बन उत्सर्जन की कटौती में निर्धन देशों में आने वाला ख़र्च धनाड्य देश उठाएं  Audio Clip Available
अमरीका के प्रतिनिधि सदन ने स्वास्थ्य सेवा सुधार विधेयक पारित किया
नेपाल में बस दुर्घटना में १६ लोगों की मृत्यु
चीन के विरोध के बावजूद दलाईलामा भारत -चीन सीमा क्षेत्र में पहुंचे
जी-20 आर्थिक बहाली स्थिर रखने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन अभी भी आवश्यक
राष्ट्रपति ओबामा और बर्मा के नेता की आसियान शिखर सम्मेलन में भाग लेने की योजना
ईरानी विधायकः तेहरान, राष्ट्रसंघ प्रायोजित परमाणु समझौता अस्वीकार करेगा
ईरान में ४ नवम्बर के प्रतिवाद प्रदर्शनों में १०० से अधिक लोगों की गिरफ़्तारी: तेहरान पुलिस.
फोर्ट हुड में गोलीबारी की जांच कार्यवाही जारी, सेना ने सांत्वना परामर्शदाता भेजे
अफ़गानिस्तान ने राष्ट्र संघ की करज़ई की आलोचना अस्वीकार की
अफ़ग़ानिस्तानः नेटो के हवाई हमले में अफ़ग़ान सुरक्षा सेना के सात सदस्य मारे गए
दक्षिण कोरियाई कर्मचारियों का, नए श्रम कानूनों के खिलाफ मार्च
राष्ट्रसंघ श्रीलंका के तमिल क्षेत्र से बारूदी सुरंग हटाने में मदद करेगा.
भारत और यूरोपीय संघ के बीच नागरिक परमाणु सहयोग समझौता संपन्न