|
अमरीका में स्वतंत्रता दिवस
|
04/07/2009
|
|
 | | In honor of the July 4th Independence Day, the U.S. flag flies from the top of the Space Needle in Seattle, 03 Jul 2009 | अमरीका में, आतिशबाज़ियों, परेडों और संगीत गोष्ठियों के साथ चार जुलाई, अमरीका का स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है.
वाशिंगटन और न्यूयार्क ऐसे शहरों में हैं जहां शनिवार रात को आतिशबाज़ियों का बहुत बड़ा आयोजन होगा. आर्थिक संकट के कारण बहुत से छोटे शहरों ने अपने आयोजन या तो रद्द कर दिए हैं, या उन्हें उतने ज़ोर शोर से नहीं मना रहे हैं.
इस सप्ताह अपने शनिवार के रेडियो भाषण में राष्ट्रपति ओबामा ने अमरीकियों को यह दिन “उत्साह के साथ” मनाने और “इस छुट्टी का आनन्द उठाने” को प्रोत्साहित किया. लेकिन उन्होंने देश वासियों को यह भी याद दिलाया कि इराक़ और अफ़ग़ानिस्तान में चल रही लड़ाई के कारण बिगड़ी अर्थ व्यवस्था से देश के सामने ऐसी चुनौतियां हैं जितनी “पहले कभी नहीं थीं.”
श्री ओबामा ने कहा कि इस चुनौती का मुक़ाबला करने के लिए “हर अमरीकी को ज़रूरत से ज़्यादा” प्रयास करना होगा.
चार जुलाई 1776 को मौलिक अमरीकी उपनिवेशों ने औपचारिक रूप से ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की थी, उसी के उपलक्ष्य में यह दिन मनाया जाता है.
|