विलियम्स बहनों ने विम्बलडन में महिला युगल प्रतिस्पर्धा जीती
05/07/2009
सेरेना और वीनस विलियम्स की जोड़ी ने विम्बल्डन की महिला
युगल प्रतियोगिता जीत ली है. सेरेना ने इस साल विम्बलडन दो खिताब जीते हैं. पिछले साल
उनकी बड़ी बहन वीनस विलियम्स ने इसी प्रतियोगिता में दो खिताब जीते थे.
Serena Williams returns to her sister Venus, during the women's singles final on the Centre Court at Wimbledon
विलियम्स बहनों ने ऑस्ट्रेलिया की रेने स्टब्स और सामंथा
स्टोसुर की जोड़ी को 7-6, 7-4 और
6-4 से शनिवार को हुये मुकाबले में हरा दिया.
विम्बल्डन प्रतियोगिता के युगल मुकाबले में ये उनकी चौथी
जीत है.
युगल प्रतियोगिता जीतने के बाद वीनस ने कहा, "इससे
सुखद कुछ नहीं हो सकता है कि आप अपनी बहन के साथ मिलकर कोई खिताब जीतें. ये वाकई बेहद
सुखद अहसास है."
पिछले साल वीनस ने विम्बल्डन के एकल मुकाबले में छोटी
बहन सेरेना को हराया था उसके बाद दोनों ने मिलकर युगल प्रतियोगिता को जीता था.