भारत-जापान जलवायु परिवर्तन और नि:शस्त्रीकरण पर सहयोग बढ़ायेंगे
05/07/2009
Indian External Affairs Minister S. M. Krishna (file photo)
भारत और जापान जलवायु परिवर्तन, परमाणु अप्रसार और सामुद्रिक सुरक्षा
जैसे अहम मुद्दों से निपटने के लिये आपसी सहयोग बढ़ाने पर सहमत हो गये है.
भारतीय विदेशमंत्री एस एम कृष्णा इस समय जापान के चार
दिन के दौरे पर हैं. वहां पर उन्होंने जापानी विदेशमंत्री हिरोफुमी नाकासोने के साथ
द्विपक्षीय संबंधों पर विचार विमर्श किया...इसके अलावा दोनों देश आर्थिक और वाणिज्यिक
संबंध बढ़ाने पर भी तैयार हो गये हैं.
दोनों नेताओं ने भारत और जापान के बीच सालाना रणनीतिक
चर्चा बैठक की अध्यक्षता भी की.
श्री एस कृष्णा बाद में प्रधानमंत्री तारो आसो से भी
मिले...और उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री की तरफ से श्री आसो को वार्षिक शिखर बैठक के
लिये भारत दौरे पर आने का निमंत्रण भी दिया.
दोनों नेताओं के बीच दिल्ली-मुंबई फ्रेट कॉरिडोर और इण्डस्ट्रियल
कॉरिडोर को भारत-जापान सहयोग के उदाहरण के तौर पर विकसित करने पर भी सहमति हो गई है.
जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर दिसंबर में कोपेनहेगन में
होने वाली अहम बैठक से पहले दोनों देश इस बैठक की सफलता के लिये मिलकर काम करने को
भी तैयार हो गये हैं.