|
राष्ट्रपति ज़ेलाया ने हौंदुरास वापस आने का वचन फिर दोहराया
|
05/07/2009
|
|
 | | Honduran President Manuel Zelaya addresses the United Nations General Assembly, 30 Jun 2009 | अमरीकी राज्यों के संगठन ने,होंदुरास को सदस्यता से वंचित किये जाने के प्रस्ताव को
सर्वसम्मति से पारित कर दिया है, संगठन ने ये कदम, राष्ट्रपति को उनके पद पर बहाल ना
किये जाने पर उठाया है. एक सप्ताह पहले सेना ने, राष्ट्रपति मैनुएल ज़ेलाया को अपदस्थ कर
दिया था.
इस प्रस्ताव पर मतदान के पहले, कल शनिवार रात देर गए वॉशिंग्टन में ओएएस के
प्रतिनिधियों की बैठक हुयी थी. १९६२ में क्यूबा को इस संगठन से अलग करने के बाद , ये
पहली बार है कि ओएएस ने, अपने एक सदस्य को निलंबित किया है.
श्री ज़ेलाया एकत्रित जन समूह को संम्बोधित कर रहे थे, जिसमे अर्जेटीना की राष्ट्रपति
क्रिस्टीना फ़र्नाडिज़ द किर्चनेर और परगुआ के राष्ट्रपति फर्नेंदो लुगो ,एक्वाडोर के
राष्ट्रपति राफेल भी थे, आशा के जा रही है कि रविवार को ये सब वॉशिंगटन में होंगे.
श्री ज़ेलाया ने कहा है कि वह, अपना पद वापस लेने के प्रयास में रविवार को होंदुरास
लौटेंगे, उस समय उनके साथ राष्ट्रपति फ़र्नाडिज़ और कोरिया भी रहेंगे.
|