|
चीन के जिनजियांग में नस्लीय हिंसा, 140 की मृत्यु
|
06/07/2009
|
|
 | | Chinese Premier Wen Jiabao talks to reporters during annual news conference | चीन की सरकारी समाचार एजेंसी जिन्हुआ ने कहा है कि पश्चिमी राज्य जिनजियांग की राजधानी उरुम्की में रविवार को हुई हिंसा में 140 लोगों की मृत्यु हो गई है और 800 लोग घायल हो गये हैं. खबर है कि अधिकारियों ने सैकड़ों लोगों को हिरासत में ले लिया है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करीब 1,000 उइगर प्रदर्शनकारियों ने हॉन चीनियों के प्रभुत्व के विरोध में प्रदर्शन किये थे. जिनजियांग प्रांत में अधिकांश उइगर मुस्लिम रहते हैं.
जिन्हुआ ने राज्य के सरकारी अधिकारियों के हवाले से कहा है कि इस हिंसा के पीछे अप्रवासी उइगर हैं...जिन्हें अधिकारियों ने "भड़काऊ विदेशी" कहा है.
चीन के इस इलाके में पहले भी नस्लीय हिंसा की खबरें सामने आती रही हैं...और चीन इस इलाके पर कठोर नियंत्रण की नीति बनाये रखता है...और विरोध करने वालों को 'हिंसक अलगाववादी' ठहराता है. चीन की सरकार के अनुसार ये लोग 'पूर्वी तुर्केस्तान' नाम का नया देश बनाना चाहते हैं.
जबकि उइगर सक्रियवादियों का आरोप है कि चीन के अधिकारी खतरे को बढ़ा-चढ़ा कर बताते हैं ताकि उनके ऊपर सांस्कृतिक और धार्मिक नियंत्रण को सख्त किया जा सके.
पिछले महीने गुऑन्डोन्ग प्रांत के एक खिलौना कारखाने में हॉन चीनियों और उइगरों के बीच हुई हिंसा में 2 लोगों की मृत्यु हो गई थी. उइगर कामगारों के दो चीनी लड़कियों से बलात्कार की झूठी अफवाह फैलने के बाद ये हिंसा हुई थी.
|