|
ऑक्सफैम की जलवायु परिवर्तन से भुखमरी फैलने की चेतावनी
|
06/07/2009
|
|
 | | oxfam logo 150 eng 27aug03.jpg | एक अंतर्राष्ट्रीय सहायता एजेन्सी ने कहा है यदि भुखमरी को रोकने के लिए क़दम नहीं उठाये
गए तो ये समस्या २१वीं सदी की एक लम्बी विरासत का रूप ले सकती है.
ओक्सफैम संस्था ने इस विशाल संकट पर आज एक रिपोर्ट जारी की है. विश्व के ८ संपन्न देशों के
समूह जी-८, के नेता इस पर बातचीत के लिए इस सप्ताह, इटली में मिलने की तैयारी कर रहे
हैं. जी-८ की विचार-विमर्श की सूची में खाद्यान सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन दोनों मुद्दे
शामिल हैं.
ओक्सफैम ने इस सम्बन्ध में पूरे विश्व में, किसानों के साथ इंटरव्यू किये हैं, इससे उसे ये पता चला
है कि जलवायु परिवर्तन का प्रभाव सब जगह फसलों की बुवाई और कटाई पर पड़ रहा है. इसके
साथ ही इस सहायता संगठन ने पाया है कि
विश्व के निर्धन समुदाय, विश्व में बढे तापमान की समस्या से, पहले ही जूझ रहे हैं. वर्षा के
अभाव का भी ये एक कारण हैं.
ओक्सफैम ने कहा है कि अभी भी देर नहीं हुयी है, विश्व में खाद्य सप्लाई को बढाने की
रणनीति लागू की जा सकती है.
|