|
राष्ट्रपति ओबामा और मद्वदेव परमाणु अस्त्र भंडार में कटौती पर सहमत
|
06/07/2009
|
|
 | | President Barack Obama meets with Russia's President Dmitry Medvedev (right) at the Kremlin in Moscow, 06 July 2009 | अमरीका और रूस ने एक ऐसे समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं जिससे दोनों देश परमाणु अस्त्रों और उनके प्रक्षेपक वाहनों में भारी कटौती के लिए वचन बद्ध हो गए हैं.
अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि अपने मौस्को शिखर सम्मेलन के पहले दिन ही उन्होंने और रूसी राष्ट्रपति दिमित्री मद्वदेव ने अमरीका और रूस के संबंधों को नया मोड़ दिया है.
दोनों नेताओं ने एक वक्तव्य पर हस्ताक्षर किए जिसमें समझौता वार्ताकारों से कहा गया है कि वह सामरिक अस्त्र परिसीमन संधि की जगह नई संधि तैय्यार करें जिसकी अवधि इसी वर्ष दिसंबर में समाप्त हो रही है. इस समझौते के अनुसार युद्धास्त्रों की संख्या 2200 से घटा कर 1500 और 1675 के बीच कर दी जाएगी और प्रक्षेपक वाहनों की संख्या 1600 से घटा कर 500 और 1100 के बीच कर दी जाएगी.
श्री मद्वदेव ने कहा कि उनकी बैठक में सभी निर्धारित विषयों पर विचार विमर्श हुआ जिनमें बहुत दिनों से चली आ रही समस्याएं भी शामिल थीं. उन्होंने अपनी वार्ताओं को लाभकारी, खुली और सद्भावपूर्ण कहा.
श्री ओबामा ने यह कर सामरिक अस्त्रों में कटौती के महत्व पर बल दिया कि विश्व की दो महाशक्तियां होने के नाते अमरीका और रूस को उदाहरण के साथ विश्व का नेतृत्व करना चाहिए.
दोनों राष्ट्रपतियों ने मिसल प्रतिरक्षा प्रणाली के बारे में सहयोग की संभावना पर पुनर्विचार किए जाने की भी घोषणा की.
|