VOANews.com

वॉयस ऑफ़ अमेरिका ▪ Hindiहमें पढ़ें, सब कुछ जानें

 
समाचार ४५ भाषाओं में
बजट एक नज़र में

06/07/2009

Average Indian has not felt the benefits of India's economic boom
Average Indian has not felt the benefits of India's economic boom
भारत के इतिहास में पहली बार बजट में सकल व्यय ने 10 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार किया है. इस बार बजट खर्च 10 लाख 20 हजार 838 करोड़ रुपये का रहने का अनुमान है जो कि पिछले साल की तुलना में 36 प्रतिशत ज्यादा है. इसमें 6.95 लाख करोड़ रुपये गैर योजना मद के तहत खर्च किये जायेंगे.

वित्तमंत्री ने लोकसभा में कहा कि वर्ष 2008-09 में आर्थिक विकास की दर घटकर 6.7 प्रतिशत पहुंच गई जबकि इसके पहले के तीन सालों में ये औसत 9 प्रतिशत थी. सरकार ने कहा कि 2008-09 में कृषि क्षेत्र में विकास की दर 4 प्रतिशत रही.

वित्तमंत्री ने कहा कि अगस्त में मुद्रास्फीति 13 प्रतिशत तक पहुंच गई थी जो कि घट कर शून्य प्रतिशत के पास पहुंच गई है.

सरकार ने पिछले साल की तुलना में रक्षा बजट में 34 प्रतिशत की वृद्धि करने की घोषणा की है. 2008-09 में रक्षा मद पर करीब 1 लाख 5 हजार करोड़ खर्च होने का अनुमान है जबकि 2009-10 के लिये सरकार ने इस राशि को बढ़ाकर 1 लाख 41 हजार करोड़ रुपये से अधिक कर दिया है.

भारत निर्माण परियोजना के तहत व्यय की जाने वाली धनराशि में 45% की वृद्धि का प्रस्ताव है. जबकि सिंचाई परियोजनाओं के लिये व्यय में इस वर्ष 75% की वृद्धि करने का प्रस्ताव है.

वैश्विक मंदी से निपटने के लिये सरकार के विशेष प्रोत्साहन पैकेज का सीधा असर सरकार की आमदनी पर पड़ा है. 2008-09 में राजस्व घाटा 6.2 प्रतिशत पहुंच गया जबकि 2007-08 में ये केवल 2.7 प्रतिशत था. वर्ष 2009-10 में राजस्व घाटे के 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है.

वित्तमंत्री ने लोकसभा में जानकारी दी है कि 2008-09 में सरकार को करों से 6,87,715 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है. जबकि 2009-10 में इसके घटकर 6,41,00 करोड़ रह जाने का अनुमान है. उन्होंने बताया कि वर्ष 2008-09 में प्रत्यक्ष करों का राजस्व में योगदान 2007-08 के 41 प्रतिशत की तुलना में बढ़कर 56 प्रतिशत हो गया.

कर सुधार की दिशा में आगे बढ़ते हुये नये प्रत्यक्ष कर संहिता को 45 दिनों के अंदर जारी करने की घोषणा की गई है. वित्तमंत्री ने कहा कि एक समान उत्पाद और सेवा (GST) कर को अप्रैल 2010 से लागू कर दिया जायेगा.
 


E-mail This Article यह आलेख ई मेल करें
Print This Article प्रिंट करने के पहले यहां देखें
  सबसे महत्वपूर्ण
राष्ट्रपति ओबामा ने फ़ोर्ट हुड में मारे गए लोगों को श्रृद्धांजलि अर्पित की

  अन्य रिपोर्टें
उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में हुए कार बम हमले में 24 व्यक्तियों की मृत्यु  
उत्तर और दक्षिण कोरिया के नौ सैनिकों के बीच गोलीबारी
उत्तर प्रदेश उपचुनाव: बसपा की जीत, सपा-भाजपा को झटका
पश्चिम बंगाल उपचुनाव: तृणमूल को जोरदार सफलता
छत्तीसगढ़ में पुलिस से मुठभेड़ में 7 माओवादी मारे गये
दो-तीन सालों में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों पर सरकार का नियंत्रण होगा: गृहमंत्री
डेविड हैडली से पूछताछ किये बिना भारतीय अधिकारी वापस लौटे
जेसिका लाल का हत्यारा मनु शर्मा तिहाड़ वापस लौटा
जर्मन चान्सलर ने बर्लिन दीवार के स्थल पर श्री गौरबाचौफ़ को धन्यवाद दिया
जर्मनी में बर्लिन की दीवार गिराए जाने के समारोह
अमरीकी विदेश मंत्री क्लिंटन ने अफ़ग़ानिस्तान से भृष्टाचार उन्मूलन का आग्रह किया
उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में आत्मघाती बम हमले में ३ लोगों की मौत
वाशिंगटन में इस्रायली प्रधान मंत्री ने शान्ति वार्ताओं का आहवान किया
इंडोनेशिया में, भूकंप में २ लोगों और भूस्खलन में ८ लोगों की मृत्यु
आर. आर. पाटिल दोबारा महाराष्ट्र के गृहमंत्री बने
कर्नाटक उच्च न्यायालय में अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन
हिंदी में शपथ लेने पर महाराष्ट्र विधानसभा में सपा नेता पर हमला 
आज़मी पर हमला करने के लिये मनसे के 4 विधायक सदन से निलंबित
तमिल शरणार्थियों को वापस लेने को तैयार: महिंद्रा राजपकसे
इराक़ ने चुनाव के लिए,औपचारिक रूप से २१ जनवरी का प्रस्ताव रक्खा
सोने के भाव ने एक और रिकार्ड कायम किया
अमरीकी छात्रों ने विश्व का सबसे लंबा सूशी रोल बना कर पहला रिकार्ड तोड़ा
ब्रिटिश सेना प्रमुखः अफ़ग़ानिस्तान में 2014 तक सैनिक उपस्थिति की प्रत्याशा
टैक्सास में हुई गोली बारी का कारण ढूंढने के प्रयास
भारतीय प्रधान मंत्रीः कार्बन उत्सर्जन की कटौती में निर्धन देशों में आने वाला ख़र्च धनाड्य देश उठाएं  Audio Clip Available
अमरीका के प्रतिनिधि सदन ने स्वास्थ्य सेवा सुधार विधेयक पारित किया
नेपाल में बस दुर्घटना में १६ लोगों की मृत्यु
चीन के विरोध के बावजूद दलाईलामा भारत -चीन सीमा क्षेत्र में पहुंचे
जी-20 आर्थिक बहाली स्थिर रखने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन अभी भी आवश्यक
राष्ट्रपति ओबामा और बर्मा के नेता की आसियान शिखर सम्मेलन में भाग लेने की योजना