VOANews.com

वॉयस ऑफ़ अमेरिका ▪ Hindiहमें पढ़ें, सब कुछ जानें

 
समाचार ४५ भाषाओं में
विम्बल्डन फायनल के रोमांचक मुकाबले में फेडरर विजयी

06/07/2009

American Andy Roddick (file photo)
American Andy Roddick (file photo)
रविवार को विम्बल्डन में हुये एक रोमांचक मुकाबले में स्विट्जरलैण्ड के रोजर फेडरर ने अपने प्रतिद्वन्दी अमेरिका के ऐण्डी रॉड्डिक को सवा चार घंटे लंबे चले मैराथन मुकाबले में 5-7, 7-6 (8/6), 7-6 (7/5), 3-6, 16-14 से हरा दिया. रिकॉर्ड 95 मिनट लंबे खिंचे अंतिम सेट में दोनों ही खिलाड़ियों ने अदभुत खेल का प्रदर्शन किया लेकिन महान फेडरर ने 16-14 से रॉड्डिक को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया.

विम्बल्डन के मैदान में फेडरर की ये छठी जीत है. इसके साथ ही उन्होंने अपने कैरियर में 15 ग्रैण्ड स्लैम जीत लिये हैं.

रोजर फेडरर और एण्डी रॉड्डिक के बीच तीन बार विम्बल्डन फायनल में मुकाबला हो चुका है...और तीनों ही बार फेडरर विजयी हुये हैं.

हारने के बाद फेडरर के सम्मान में रॉड्डिक ने कहा, "मुकाबला इतना लंबा खिंचने के बाद भी कोई उन्हें इससे परेशान होता नहीं देख सकता. आज भी वो अपने लक्ष्य पर अडिग रहे और उसे हासिल कर लिया."

मैच हारने के बाद जब रॉड्डिक से पूछा गया कि क्या वो दुनिया के सर्वकालिक महान खिलाड़ी से हारे हैं तो उन्होंने उत्तर दिया, "जी हां".

महान अमेरिकी खिलाड़ी पीट सॉम्प्रास ने कहा कि उनके अनुसार रोजर फेडरर टेनिस के अब तक के महानतम खिलाड़ी है. उन्होंने कहा, "कुछ लोग राफेल नाडॉल से हारने के कारण कई बार उनकी आलोचना भी करते हैं...लेकिन मेरे हिसाब से वह महानतम खिलाड़ी हैं. वो एक किंवदन्ती बन चुके हैं."


E-mail This Article यह आलेख ई मेल करें
Print This Article प्रिंट करने के पहले यहां देखें
  सबसे महत्वपूर्ण
ओबामा दंपति पहले राजकीय भोज की तैयारी में

  अन्य रिपोर्टें
राष्ट्रपति ओबामा ने अगले वर्ष भारत आने का प्रधान मंत्री सिंह का निमंत्रण स्वीकार किया
राष्ट्रपति ओबामा ने राजकीय यात्रा पर आए भारतीय प्रधान मंत्री का स्वागत किया
राष्ट्रपति ओबामाः अमरीका अफ़ग़ानिस्तान में अपना काम “समाप्त” करेगा
रूसी अधिकारीः उत्तर कोरिया के लिए एकमात्र विकल्प- परमाणु वार्ताएं     
वाजपेयी, आडवाणी और ठाकरे का नाम लिबरहान आयोग की दोषियों की सूची में
धर्म और राजनीति का घालमेल घातक: न्यायाधीश लिबरहान
हाल में चीन के कठोर रवैये पर भारत की नज़र: प्रधानमंत्री
भाजपा का कांग्रेस और मधु कोड़ा के बीच मिली-भगत का आरोप  
कश्मीर भारत-पाकिस्तान का आपसी मामला: चीन
46 लोगों की मौत के बाद फिलीपीन्स में आपातकाल की घोषणा
ईरानः यूरेनियम बाहर भेजने का विरोधी नहीं   
भारतीय प्रधान मंत्री ने अमरीकी व्यापार नेताओं को संबोधित किया
भारतीय प्रधानमंत्री की अमरीका यात्रा में चिंताजनक मुद्दों पर विचार-विमर्श
भारतीय प्रधान मंत्री की  अमरीका  यात्रा में वार्ताओं के प्रत्याशित विषय  Video clip available
भारत के प्रधान मंत्री अमरीका के सरकारी दौरे पर
राष्ट्रपति ओबामा ने विज्ञान और गणित की शिक्षा का अभियान शुरू किया   
अमरीकी विदेशमंत्री ने तालिबान के साथ अफ़गान शांती वार्ताओं के प्रति सावधान किया
अमरीकी घरों की बिक्री में वृद्धि, मूल्यों में गिरावट
पाकिस्तान में ताज़ा लड़ाई में १८ उग्रवादियों की मौत
ईरान के युद्धाभ्यास दूसरे दिन भी जारी
अफ़गानिस्तान में हुए हमले में ४ अमरीकी, ३ अफ़गान सैनिकों की मृत्यु
श्री लंका के राष्ट्रपति का समय पूर्व चुनाव कराए जाने का आह्वान    
ईरान ने अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की रक्षा के लिए सैनिक अभ्यास शुरू किए   
इंडोनेशिया में नौका डूबने से २९ लोगों की मौत अधिकांश लोगों को बचा लिया गया
पाकिस्तानी सैनिकों  ने तालिबान के अड्डे में पांच उग्रवादियों को मारा   
अमरीकी विधायकों में अफ़गानिस्तान को लेकर मतभेद
कंधार में ५ अफ़गान सीमा प्रहरियों की ह्त्या
भारत में बम विस्फोट में ७ की मौत
दलाई लामाः चीन के प्रति राष्ट्रपति ओबामा का रुख़ नरम नहीं    
श्री लंका तमिल युद्ध-शरणार्थियों को मुक्त करेगा  
इराक़ी विधायक चुनाव कानून में आये गतिरोध को दूर करने में विफल रहे
अमरीकी स्वास्थ्य सेवा सुधार विधेयक पर अब संसद में बहस
अमेरिका के साथ संबंध हमारे लिये बेहद महत्वपूर्ण: मनमोहन सिंह     
समझौता एक्सप्रेस टीवी कार्यक्रम नवम्बर १९  Video clip available