VOANews.com

वॉयस ऑफ़ अमेरिका ▪ Hindiहमें पढ़ें, सब कुछ जानें

 
समाचार ४५ भाषाओं में
माइकेल जैक्सन के चाहने वालों ने पौप संगीत के शाहंशाह को अंतिम विदाई दी

07/07/2009

迈克尔.杰克逊1984年
Michael Jackson
जैक्सन के लिए सार्वजनिक स्मृति समारोह का उद्घाटन करते हुए स्मोकी रौबिन्सन ने उन पौप गायक के मित्रों की टिप्पणियां पढ़ीं, जिनमें दक्षिण अफ़्रीका के भूतपूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मैंडेला की टिप्पणियां भी शामिल थीं.

फूलों में लिपटा जैक्सन का सुनहरा ताबूत, डाउन टाउन लौस एंजिलिस के स्टेपल सेन्टर के खेल अरीना में मंच के सामने रखा था.

इस अवसर पर अभिनेत्री क्वीन लतीफ़ा ने कहा कि जैक्सन “पृथ्वी पर सबसे बड़े कलाकार थे” जिनका प्रभाव संपूर्ण विश्व पर पड़ा.

मोटाउन रिकर्डस के संस्थापक बेरी गोर्डी ने कहा कि जैक्सन “अब तक के मनोरंजनकर्ताओं में सबसे महान थे.”  स्मृति समारोह में भाग लेने कलाकारों में गायिका मरिहा कैरी और स्टीवी वंडर जैसे प्रसिद्ध कलाकार शामिल थे.

स्मृति समारोह को संपूर्ण विश्व में एक दर्जन से अधिक टेलीविज़न नेटवर्क्स और इन्टरनेट पर उसी समय दिखाया गया.

इसके पहले जैक्सन परिवार और निकट के मित्रों ने फ़ौरेस्ट लौन मेमोरियल क़ब्रगाह में एक निजी प्रार्थना सभा में भाग लिया. इस क़ब्रगाह में बहुत से अमरीकी मनोरंजनकर्ता दफ़नाए गए हैं. 


E-mail This Article यह आलेख ई मेल करें
Print This Article प्रिंट करने के पहले यहां देखें
  सबसे महत्वपूर्ण
उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में हुए कार बम हमले में 24 व्यक्तियों की मृत्यु  

  अन्य रिपोर्टें
पश्चिम बंगाल उपचुनाव: तृणमूल को जोरदार सफलता
उत्तर और दक्षिण कोरिया के नौ सैनिकों के बीच गोलीबारी
जर्मन चान्सलर ने बर्लिन दीवार के स्थल पर श्री गौरबाचौफ़ को धन्यवाद दिया
जर्मनी में बर्लिन की दीवार गिराए जाने के समारोह
अमरीकी विदेश मंत्री क्लिंटन ने अफ़ग़ानिस्तान से भृष्टाचार उन्मूलन का आग्रह किया
उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में आत्मघाती बम हमले में ३ लोगों की मौत
वाशिंगटन में इस्रायली प्रधान मंत्री ने शान्ति वार्ताओं का आहवान किया
इंडोनेशिया में, भूकंप में २ लोगों और भूस्खलन में ८ लोगों की मृत्यु
आर. आर. पाटिल दोबारा महाराष्ट्र के गृहमंत्री बने
कर्नाटक उच्च न्यायालय में अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन
हिंदी में शपथ लेने पर महाराष्ट्र विधानसभा में सपा नेता पर हमला 
आज़मी पर हमला करने के लिये मनसे के 4 विधायक सदन से निलंबित
तमिल शरणार्थियों को वापस लेने को तैयार: महिंद्रा राजपकसे
इराक़ ने चुनाव के लिए,औपचारिक रूप से २१ जनवरी का प्रस्ताव रक्खा
सोने के भाव ने एक और रिकार्ड कायम किया
अमरीकी छात्रों ने विश्व का सबसे लंबा सूशी रोल बना कर पहला रिकार्ड तोड़ा
ब्रिटिश सेना प्रमुखः अफ़ग़ानिस्तान में 2014 तक सैनिक उपस्थिति की प्रत्याशा
टैक्सास में हुई गोली बारी का कारण ढूंढने के प्रयास
भारतीय प्रधान मंत्रीः कार्बन उत्सर्जन की कटौती में निर्धन देशों में आने वाला ख़र्च धनाड्य देश उठाएं  Audio Clip Available
अमरीका के प्रतिनिधि सदन ने स्वास्थ्य सेवा सुधार विधेयक पारित किया
नेपाल में बस दुर्घटना में १६ लोगों की मृत्यु
चीन के विरोध के बावजूद दलाईलामा भारत -चीन सीमा क्षेत्र में पहुंचे
जी-20 आर्थिक बहाली स्थिर रखने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन अभी भी आवश्यक
राष्ट्रपति ओबामा और बर्मा के नेता की आसियान शिखर सम्मेलन में भाग लेने की योजना
ईरानी विधायकः तेहरान, राष्ट्रसंघ प्रायोजित परमाणु समझौता अस्वीकार करेगा
ईरान में ४ नवम्बर के प्रतिवाद प्रदर्शनों में १०० से अधिक लोगों की गिरफ़्तारी: तेहरान पुलिस.
फोर्ट हुड में गोलीबारी की जांच कार्यवाही जारी, सेना ने सांत्वना परामर्शदाता भेजे
अफ़गानिस्तान ने राष्ट्र संघ की करज़ई की आलोचना अस्वीकार की
अफ़ग़ानिस्तानः नेटो के हवाई हमले में अफ़ग़ान सुरक्षा सेना के सात सदस्य मारे गए
दक्षिण कोरियाई कर्मचारियों का, नए श्रम कानूनों के खिलाफ मार्च