|
विकास दर तेज करने के लिये घाटे का बजट: प्रणब
|
By कृष्णानन्द त्रिपाठी
07/07/2009
|
|
 | India's Finance Minister Pranab Mukherjee
| वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा है कि एक रणनीति के तहत उन्होंने घाटे का बजट पेश किया है...इसका उद्देश्य आर्थिक विकास दर को बढ़ाना है. उन्होंने कहा कि वह अगले दो सालों में राजस्व घाटे को कम करके 4 प्रतिशत तक लाने की कोशिश करेंगे.
यद्यपि वित्तमंत्री ने माना कि 2009-10 में राजस्व घाटे के 6.8 प्रतिशत पहुंचने का अनुमान थोड़ा परेशानी में डालने वाला जरूर है.
उन्होंने कहा, "विश्व में मंदी का दौर इस वर्ष भी बने रहने की संभावना है...लेकिन हमें जल्द से जल्द तेज विकास दर के दौर को वापस लाना है."
श्री मुखर्जी ने कहा, "इसमें कोई संदेह नहीं है कि मैंने जोखिम उठाया है. हम अभी यह नहीं कह सकते हैं कि हम मंदी के दौर से उबर चुके हैं."
बजट पेश करने के अगले दिन दिल्ली में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से एक बैठक के बाद उन्होंने सरकार द्वारा दिये गये प्रोत्साहन पैकेज में किसी कमी या पुनर्विचार की संभावना से भी इंकार किया.
उन्होंने कहा कि इकलौता बजट सभी समस्याओं को नहीं हल कर सकता है लेकिन राजस्व घाटे को कम करने के लिये अगले 7-8 महीनों में वित्त मंत्रालय विशेष प्रयास करेगा.
|