|
भारत में देसी शराब पीने से 24 व्यक्तियों की मृत्यु
|
08/07/2009
|
|
 | | Liquor store | भारतीय अधिकारियों ने कहा कि रविवार रात को देसी शराब पीने के बाद अधिकतर व्यक्ति बीमार हो गए और कई व्यक्तियों को अस्पताल ले जाया गया.
शराब पीने से ज़हर फैल जाने की घटना के बाद क्रुद्ध निवासियों ने सड़कों पर जलूस निकाल कर, मदिरा बनाने वाले ग़ैरक़ानूनी कारख़ाने बन्द करने में पुलिस की असफलता के विरोध में प्रदर्शन किया. अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस का प्रयोग किया.
संपूर्ण भारत में देसी शराब से होने वाली मौतों की घटना आम बात है.
गुजरात में शराब बनाना और बेचना ग़ैर क़ानूनी है. यह राज्य महात्मा गांधी का जन्म स्थल है जो शराब के घोर विरोधी थे.
|