|
|
|
सिनजियांग में हिंसा की वजह से हू-जिन्ताओ जी-8 से वापस लौटे
|
08/07/2009
|
|
 | Uighur women grieve for men who they claim were taken away by Chinese authorities after Sunday's protest in Urumqi, 7 Jul 2009
| चीन के सुदूर उत्तर-पश्चिमी इलाके सिनजियांग में हिंसा की वजह से चीन के राष्ट्रपति हू जिन्ताओ समूह-8 देशों की शिखर बैठक छोड़कर देश वापस लौट गये हैं. वो इटली के लाक्विला में शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिये पहुंचे थे.
रोम स्थित चीनी दूतावास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया से कहा, "राष्ट्रपति को चीन के अंदरूनी मामलों और सिनजियांग के हालात की वजह से वापस लौटना पड़ा है."
इस सप्ताह के आरंभ में सिनजियांग की राजधानी उरुम्की में हुई जातीय हिंसा में 156 लोगों की मौत हो गई थी और एक हजार से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं.
लाक्विला में समूह-8 की बैठक बुधवार को शुरू हुई थी...और बृहस्पतिवार से हू जिन्ताओं को इन बैठकों में भाग लेना था. श्री जिन्ताओ रविवार को ही इटली पंहुच गये थे और बैठक से पहले उन्होंने फ्लोरेन्स का भ्रमण किया.
यद्यपि चीन का एक प्रतिनिधिमंडल सम्मेलन स्थल पर रुका हुआ है और वो बैठक में भाग लेगा.
सिनजियांग प्रान्त में हमेशा से ही मुस्लिम उइगरों और हॉन चीनियों के बीच जातीय हिंसा होती रही है. चीन की सरकार द्वारा इस क्षेत्र पर कड़ा सांस्कृतिक और धार्मिक नियंत्रण बनाये रखने की कोशिशों और बड़ी संख्या में हॉन चीनियों के इस इलाके में बसने से वहां तनाव बढ़ा है.
मूल निवासी उइगरों और हॉन चीनियों की आय और संपन्नता में भारी अंतर की वजह से भी दोनों समुदायों के बीच अशांति की वजह बनता है.
उइगरों से बदला लेने के उद्देश्य से मंगलवार को राजधानी उरुम्की में हजारों हॉन चीनियों ने हाथों में लोहे की छड़ें और छुरे लेकर सड़कों पर चक्कर लगाये.
|
|
|