VOANews.com

वॉयस ऑफ़ अमेरिका ▪ Hindiहमें पढ़ें, सब कुछ जानें

 
समाचार ४५ भाषाओं में
जी ८ शिखर सम्मलेन : व्यापर और जलवायु पर बातचीत 

09/07/2009
इटली के मध्यवर्ती नगर में विश्व के आठ प्रमुख औद्योगीकृत देशों के नेताओं और पांच विकासशील देशों की तीन दिनों की बैठक में व्यापर और जलवायु पर बातचीत हुई. गुरूवार को यह दो विषय बातचीत का प्रमुख मुद्दा रहे.

जी ८ के नेताओं ने इटली के मध्यवर्ती शहर लाक्वीला में चल रही इस बैठक में ब्राजील, भारत, मेक्सिको, चीन, और दक्षिण अफ्रीका के नेताओं से इस बात पर सहमती जताई की अगले साल तक दोहा वार्ताएं पूरी की जायें.

साथ ही जी ८ राष्ट्रों ने २०५० तक ग्रीन हाउस गैसेज़ के उत्सर्जन में कटौती करने का लक्ष्य रखा है. यह उत्सर्जन ग्लोबल वार्मिंग के लिए जिम्मेदार माना जाता है. जी ८ के सदस्यों ने इस बात पर जोर दिया है की विकासशील राष्ट्रों के नेता भी ग्लोबल वार्मिंग को लेकर इस लक्ष्य का समर्थन करे, लेकिन विकासशील देशों ने, जिसमे भारत और चीन प्रमुख देश है, किसी विशिष्ट ध्येय को स्वीकार नहीं किया.      

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला डिसिल्वा से मिले. इन दोनों नेताओं ने पर्यावरण, उर्जा, और होंडुरास, ईरान के राजकीय हालात के बारे में चर्चा की.   

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता रॉबर्ट गिब्ब्स ने बताया कि श्री ओबामा ने उम्मीद जताई की ब्राजील ईरान के साथ अपने अच्छे व्यापर संबंधों को ध्यान में रखते हुए जी ८ राष्ट्रों की ईरान के प्रति भूमिका के बारें में ईरान को सूचित करेगा.    

जी ८ द्वारा बुधवार को जारी किये गए एक बयान में कहा है कि ईरान के संधिग्ध परमाणु अस्त्र कार्यक्रम को बंद करने को लेकर जी ८ राष्ट्रों के नेता चिंतित है. साथ ही इस बयान में ईरान में चुनाव के परिणामों के बाद हुई हिंसा और पत्रकारों की गिरफ्तारी की निंदा की गयी.   




E-mail This Article यह आलेख ई मेल करें
Print This Article प्रिंट करने के पहले यहां देखें
  सबसे महत्वपूर्ण
राष्ट्रपति ओबामा ने फ़ोर्ट हुड में मारे गए लोगों को श्रृद्धांजलि अर्पित की

  अन्य रिपोर्टें
उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में हुए कार बम हमले में 24 व्यक्तियों की मृत्यु  
उत्तर और दक्षिण कोरिया के नौ सैनिकों के बीच गोलीबारी
उत्तर प्रदेश उपचुनाव: बसपा की जीत, सपा-भाजपा को झटका
पश्चिम बंगाल उपचुनाव: तृणमूल को जोरदार सफलता
छत्तीसगढ़ में पुलिस से मुठभेड़ में 7 माओवादी मारे गये
दो-तीन सालों में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों पर सरकार का नियंत्रण होगा: गृहमंत्री
डेविड हैडली से पूछताछ किये बिना भारतीय अधिकारी वापस लौटे
जेसिका लाल का हत्यारा मनु शर्मा तिहाड़ वापस लौटा
जर्मन चान्सलर ने बर्लिन दीवार के स्थल पर श्री गौरबाचौफ़ को धन्यवाद दिया
जर्मनी में बर्लिन की दीवार गिराए जाने के समारोह
अमरीकी विदेश मंत्री क्लिंटन ने अफ़ग़ानिस्तान से भृष्टाचार उन्मूलन का आग्रह किया
उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में आत्मघाती बम हमले में ३ लोगों की मौत
वाशिंगटन में इस्रायली प्रधान मंत्री ने शान्ति वार्ताओं का आहवान किया
इंडोनेशिया में, भूकंप में २ लोगों और भूस्खलन में ८ लोगों की मृत्यु
आर. आर. पाटिल दोबारा महाराष्ट्र के गृहमंत्री बने
कर्नाटक उच्च न्यायालय में अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन
हिंदी में शपथ लेने पर महाराष्ट्र विधानसभा में सपा नेता पर हमला 
आज़मी पर हमला करने के लिये मनसे के 4 विधायक सदन से निलंबित
तमिल शरणार्थियों को वापस लेने को तैयार: महिंद्रा राजपकसे
इराक़ ने चुनाव के लिए,औपचारिक रूप से २१ जनवरी का प्रस्ताव रक्खा
सोने के भाव ने एक और रिकार्ड कायम किया
अमरीकी छात्रों ने विश्व का सबसे लंबा सूशी रोल बना कर पहला रिकार्ड तोड़ा
ब्रिटिश सेना प्रमुखः अफ़ग़ानिस्तान में 2014 तक सैनिक उपस्थिति की प्रत्याशा
टैक्सास में हुई गोली बारी का कारण ढूंढने के प्रयास
भारतीय प्रधान मंत्रीः कार्बन उत्सर्जन की कटौती में निर्धन देशों में आने वाला ख़र्च धनाड्य देश उठाएं  Audio Clip Available
अमरीका के प्रतिनिधि सदन ने स्वास्थ्य सेवा सुधार विधेयक पारित किया
नेपाल में बस दुर्घटना में १६ लोगों की मृत्यु
चीन के विरोध के बावजूद दलाईलामा भारत -चीन सीमा क्षेत्र में पहुंचे
जी-20 आर्थिक बहाली स्थिर रखने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन अभी भी आवश्यक
राष्ट्रपति ओबामा और बर्मा के नेता की आसियान शिखर सम्मेलन में भाग लेने की योजना