भारत और पाकिस्तान के बीच अगली मुलाकात होगी मिस्र में नाम सम्मलेन के दौरान.
दोनों देश आतंकवाद के मुद्दे पर बातचीत करेंगे. इस सिलसिले में पाकिस्तान के संसदीय मामलों के मंत्री बाबर आवान ने वॉयस ऑफ़ अमेरिका से बात की.
शर्म एल शैख़ में जब भारत और पाकिस्तान के विदेश सचिव आमने सामने होंगे, तब बात होगी आतंकवाद के खिलाफ कार्यवाही की. भारत की तरफ से सबसे बड़ा सवाल होगा कि पाकिस्तान मुंबई हमलों की तहकीकात में भारत को कितना सहयोग दे रहा है.
भारत के विदेश सचिव शिवशंकर मेनन के अनुसार इस बैठक से यह तय होगा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय बातचीत का सिलसिला फिर से शुरू किया जायेगा या नहीं.
दोनों विदेश सचिवों की मुलाकात के बाद जो मुद्दे उठते हैं उन पर भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रज़ा गिलानी की बातचीत होगी.
इस विषय पर विडियो देखने के लिए साथ दी हुई लिंक का उपयोग करें..