|
अफ़गानिस्तान में उग्रवादियों सैनिकों और पुलिसकर्मियों की मौत
|
10/07/2009
|
|
 | | Afghanistan and Pakistan | अफ़गानिस्तान के मध्यवर्ती और दक्षिणी इलाकों में, अलग-अलग जगह हुई घटनाओं में, ब्रिटन के
दो सैनिक, २ अफ़गान पुलिसकर्मी और कई एक तालिबान उग्रवादी मारे गए हैं.
अमरीकी नेतृत्व वाली गठजोड़ सेनाओं के जारी एक वक्तव्य में कहा गया है कि सेनाओं ने, देश के
मध्यवर्ती गज़नी प्रान्त के एक अहाते में एक छापा मारा उस दौरान कईएक उग्रवादी मारे गये.
कल हुयी एक घटना के बारे में अफ़गानिस्तान के गृहमंत्रालय ने कहा है सड़क के किनारे फटे एक
बम से, २ पुलिसकर्मी मारे गए ये हादसा, पाकिस्तान से लगी दक्षिणी सीमा के निकट हुआ.
ब्रिटन के रक्षामंत्रालय ने कहा है कि उसके सैनिक दक्षिणी हेलमंद प्रांत में मारे गए हैं,
अमरीका ने हाल में इस इलाके में , तालीबान उग्रवादियों को समूल उखाड़ फेंकने के इरादे से
वहां एक बड़े हमले के लिए, ४ हज़ार मरीन सैनिक भेजे हैं.
|