|
राष्ट्रपति ओबामा की महामहिम पोप से वैटिकन में भेंट
|
10/07/2009
|
|
 | | U.S. President Barack Obama (L) waves as he is greeted by The Vatican gentlemen as he arrives for an audience with Pope Benedict XVI at The Vatican, 10 Jul 2009 | अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने वैटिकन में महामहिम पोप बेनेडिक्ट के साथ बैठक की इससे पहले श्री ओबामा ने वहां के भूकंप से ध्वस्त हुए शहर लाक्वीला में विश्व के आठ
धनी देशों के नेताओं के साथ सम्मेलन में, कई एक महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया था.
राष्ट्रपति ओबामा वार्ताओं के लिए पैपल स्टडी में जाने के पहले ,वैटिकन के विदेशमंत्री
कार्डिनल तर्सिसियो बर्तोनी से मिले थे. रोमन केथोलिक गिरजाघर के विश्वव्यापी प्रभाव को देखते हुए, उनकी ये यात्रा एक राजकिय
दौरे से कहीं अधिक थी. अमरीकी अधिकारी डेनिस मक डौन्ह ने कहा है कि श्री ओबामा और
महामहिम पोप उन मुद्दों पर खुलकर बात की जिनपर वे सहमत नहीं है.
इस सप्ताह के आरम्भ में महामहिम पोप ने एक नयी वैश्विक अर्थ व्यवस्था स्थापित किये जाने
का आह्वान किया था, ये नयी व्यवस्था जन केन्द्रित नियमों पर आधारित होगी, और केवल
लाभ के लिए नहीं होगी.
इटली के बाद राष्ट्रपति ओबामा घाना जायेंगे, राष्ट्रपति के रूप में, उप सहारा अफ्रीका की
ये उनकी पहली यात्रा होगी.
|