कार्डिफ में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल की समाप्ति पर ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट पर ४७९ रनों का स्कोर खडा किया है. इस प्रकार अब ऑस्ट्रेलिया के पास कूल ४४ रनों की बढ़त है और उनके पांच खिलाडी अभी भी बाकि है.
कल १०० रन पर खेल रहे कप्तान रिकी पोंटिंग आज १५० रन पर मोंटी पानेसार की गेंद का शिकार बने तो सायमन काटिच को १२२ के निजी स्कोर पर एंडरसन ने एल बी डब्लू आउट कर दिया. लेकिन मायकल क्लार्क और मार्कस नॉर्थ ने अच्छी सजेदारी की, क्लार्क ८३ रन पर आउट हुए तो नॉर्थ ५४ रन पर खेल रहे हैं. इसके पहले मायकल हस्सी ३ रन के स्कोर पर पवेलियन लौटे.
पांच मैच की एशेस शृंखला का यह पहला टेस्ट मैच है.