VOANews.com

वॉयस ऑफ़ अमेरिका ▪ Hindiहमें पढ़ें, सब कुछ जानें

 
समाचार ४५ भाषाओं में
घना में दिए अपने भाषण में राष्ट्रपति ओबामा ने अफ़्रीका के प्रति नीति को रेखांकित किया

11/07/2009

US President Barack Obama addresses members of Ghanaian Parliament at the International Conference Center in Accra, 11 Jul 2009
US President Barack Obama addresses members of Ghanaian Parliament at the International Conference Center in Accra, 11 Jul 2009
अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने घना की संसद में कहा कि लोकतंत्र, अवसर, स्वास्थ्य और संघर्ष का समाधान, अफ़्रीका और विकासशील देशों के भविष्य का आधार हैं.

राष्ट्रपति ओबामा ने शनिवार को अक्करा में घना के विधायकों और अन्य सम्मानर्थ व्यक्तियों को संबोधित करने हुए, अफ़्रीका के प्रति अपने प्रशासन की नीति को रेखांकित किया. उन्होंने उनसे कहा कि उनके देश और अमरीका के बीच साझेदारी का आधार एक दूसरे के प्रति ज़िम्मेदारी है. 

श्री ओबामा ने कहा कि इस साझेदारी की सफलता का संकेत, सहायता दी गई राशि से नहीं बल्कि इस बात से मिलेगा कि वह महत्वपूर्ण परिवर्तन लाने की क्षमता स्थापित करने में सहयोगी हैं या नहीं.

इस पश्चिम अफ़्रीकी देश की यात्रा शुरू करते ही उन्होंने जो बात कही थी, उसी को दोहराते हुए इन्होंने कहा कि अफ़्रीका, विश्व से अलग नहीं है बल्कि आपस में एक दूसरे से जुड़े विश्व के सभी देशों का महत्वपूर्ण अंग है.


अमरीका के पहले अफ्रीकी अमरीकी राष्ट्रपति बनने के बाद ,उप सहारा अफ्रीका की ये उनकी पहली महत्वपूर्ण यात्रा है. उन्होंने कहा है कि घना की यात्रा का उन्होंने निर्णय इसलिए लिया ,क्योंकि वहा लोकतांत्रिक व्यवस्था है. और वहां के राष्ट्रपति के बारे में, श्री ओबामा ने कहा कि, वह देश में व्याप्त भ्रष्टाचार कम करने के प्रति गंभीर हैं.

अमरीका के राष्ट्रपति ओबामा के दिवंगत पिता केन्या से थे.

घना के अधिकारियों ने कहा है कि राष्ट्रपति ओबामा की इस यात्रा के दौरान सुरक्षा बनाये रखने के लिये दस हज़ार पुलिस अधिकारी तैनात किये गये हैं.


E-mail This Article यह आलेख ई मेल करें
Print This Article प्रिंट करने के पहले यहां देखें
  सबसे महत्वपूर्ण
स्वास्थ्य सुधार विधेयक के बारे में राष्ट्रपति ओबामा के डेमोक्रेटों को आश्वस्त करने के प्रयास

  अन्य रिपोर्टें
जी-20 आर्थिक बहाली स्थिर रखने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन अभी भी आवश्यक
राष्ट्रपति ओबामा और बर्मा के नेता की आसियान शिखर सम्मेलन में भाग लेने की योजना
ईरानी विधायकः तेहरान, राष्ट्रसंघ प्रायोजित परमाणु समझौता अस्वीकार करेगा
ईरान में ४ नवम्बर के प्रतिवाद प्रदर्शनों में १०० से अधिक लोगों की गिरफ़्तारी: तेहरान पुलिस.
फोर्ट हुड में गोलीबारी की जांच कार्यवाही जारी, सेना ने सांत्वना परामर्शदाता भेजे
अफ़गानिस्तान ने राष्ट्र संघ की करज़ई की आलोचना अस्वीकार की
अफ़ग़ानिस्तानः नेटो के हवाई हमले में अफ़ग़ान सुरक्षा सेना के सात सदस्य मारे गए
दक्षिण कोरियाई कर्मचारियों का, नए श्रम कानूनों के खिलाफ मार्च
राष्ट्रसंघ श्रीलंका के तमिल क्षेत्र से बारूदी सुरंग हटाने में मदद करेगा.
सोने के भाव रिकार्ड स्तर पर चढ़े
भारत और यूरोपीय संघ के बीच नागरिक परमाणु सहयोग समझौता संपन्न
डेविड कोलमैन हैडली का पाकिस्तान से संबंध: चिदंबरम
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ब्राउन की अफ़गानिस्तान युद्घ के प्रति वचनबद्धता
अमरीका में बेरोजगारी की दर १० दशमलव २ प्रतिशत पर
भाजपा का नया अध्यक्ष दिल्ली से बाहर का होगा: संघ
हिमाचल प्रदेश में बस खाई में गिरने से 34 यात्रियों की मौत
झारखण्ड चुनाव के लिये कांग्रेस और जेवीएम में समझौता
हैडली के संबंध में पाकिस्तान से कोई सूचना नहीं मिली: प्रधानमंत्री
तेंदुलकर का शानदार शतक अधुरा-रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया विजयी
भारत ने  विदेशी पत्रकारों पर दलाईलामा की यात्रा की खबरें देने पर रोक लगाई
अमरीका बर्मा के साथ सम्बन्ध बेहतर बनाने के लिए राज़ी
राष्ट्रसंघ अफ़गान हमले के बाद ६०० कर्मचारियों को अन्यत्र भेजेगा
ईरान में ए एफ़ पी के रिपोर्टर की गिरिफ्तारी
उत्तरी इराक में बम विस्फोट में इराकी पुलिस अधिकारी की मृत्यु
दूसरे देश के हितों को नुकसान पहुंचाने वाला काम नहीं करेंगे: चीन
महाराष्ट्र में सरकार गठन पर समझौता
झारखण्ड चुनाव भाजपा और जेडीयू मिलकर लड़ेंगे
भारत और यूरोपीय संघ के बीच आतंवाद विरोधी समझौते की संभावना
'संघर्षविराम' होने की हालत मे माओवादी बातचीत को तैयार
ईरानी पुलिस की प्रदर्शनकारियों के साथ मुठभेड़
अफ़ग़ानिस्तान में प्रतिद्वंदी राष्ट्रपतीय उम्मीदवार ने करज़ई सरकार को अवैध कहा
अमरीका में हुए राज्य सरकार चुनावों में रिपब्लिकन विजयी