भारत में देसी शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 122 तक पहुंची
11/07/2009
Alcohol banned in Gujarat
भारत की पुलिस ने कहा है कि पश्चिमी गुजरात राज्य में देसी शराब पीने से 15 और लोगों की मृत्यु हो गई है जिससे देसी शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 122 तक पहुंच गई है.
पुलिस ने कहा कि गुजरात के प्रमुख शहर अहमदाबाद में कम से कम 224 व्यक्तियों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है.
गुजरात में नशीले पेय पदार्थ निषिद्ध हैं और अधिकारी ग़ैर क़ानूनी रूप से मदिरा बनाने वाले कारख़ाने बन्द कराने का प्रयास कर रहे हैं.
पिछले रविवार को एक पार्टी में देसी शराब पीने से लोग बीमार होना शुरू हुए थे.
अधिकारियों ने कहा अधिकतर लोग निर्धन मज़दूर हैं जो गंदी बस्तियों में रहते हैं.
संपूर्ण भारत में देसी शराब पीने से होने वाली मौतें आम बात है.