|
ईरान का जी-८ की अवस्थिति को ज्यादा महत्व नहीं
|
11/07/2009
|
|
 | | Iran | ईरान के विदेशमंत्री ने जी-८ देशों की घोषणा को अधिक महत्व नहीं दिया है. जी-८ देशों ने,
ये कदम चुनावों के बाद हुये विरोध प्रदर्शनों और और उसके एक संदिग्ध परमाणु अस्त्र कार्यक्रम
को सक्रिय बनाने की कोशिश करने के ख़िलाफ उठाया है.
ईरान के विदेशमंत्री मनोचेहर मोत्ताकी ने आज तेहरान में संवाददाताओं को बताया की ईरान
पश्चिमी देशों के लिए एक पैकेज तैयार कर रहा है, इससे वार्ताओं के लिए एक अच्छा आधार
मिलेगा .
श्री मोत्ताकी ने कहा है ईरानी अधिकारियों को अभी तक जी-८ शिखर बैठक से, कोई नया
सन्देश नहीं मिला है. ये सम्मेलन शुक्रवार को समाप्त हुआ था.
विश्व के आठ संपन्न देशों का ये सम्मेलन इटली के लाअक़ीला शहर में हुआ था.सम्मेलन के बाद नेताओं ने
ये कहते हुए एक वक्तव्य जारी किया था कि जी-८ , ईरान के साथ अपना धैर्य खोता जा रहा है.
कल शुक्रवार को अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा था कि ईरान को अपनी ये
इच्छा प्रर्दशित करनी चाहिए कि वह अपनी संवेदनशील परमाणु कार्यावाहियों को सितम्बर के
अंत तक समाप्त कर देगा अन्यथा उसे परिणाम भुगतने होंगे.
|