|
चीन के भूकंप ग्रस्त क्षेत्र में सप्लाईयाँ पहुंचाने में शीघ्रता
|
11/07/2009
|
|
![[insert caption here] [insert caption here]](/hindi/images/china_210_25Mar09_1.jpg) | | [insert caption here] | चीन में अधिकारी, देश के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में आये शक्तिशाली भूकंप से प्रभावित लोगों
तक, आपात सप्लाईयां पहुंचाने में तेज़ी से काम कर रहे हैं.
आज शनिवार को, इन क्षेत्रों में ३,००० हज़ार तम्बू भेजे गए , अधिकारीगण जितनी जल्दी संभव
हो और सप्लाईयां भेजे जाने का अनुरोध कर रहे हैं.
इसबीच सैनिक, बेलचों के साथ यूनान प्रांत के गांव वाले इलाकों में गए हैं, वहां ये, भूकंप के
कारण ढेर हो गए मकानों में से जीवित बचे और लोगों की खोज करेंगे.
सरकारी शिनुआ समाचार एजेन्सी ने कहा है कि, बृहस्पतिवार को आये भूकम्प की रिक्टर पैमाने
पर गति ६.० थी. इस भूकंप में एक व्यक्ति की म्रत्यु हुयी है और ३०० से अधिक लोग ज़ख्मी हुए
बताये गए हैं. भूकंप के कारण विस्थापित हुए लोगों की संख्या अब ४ लाख की जगह ढाई लाख
बताई जा रही है.
एक हज़ार से अधिक पुलिसकर्मियों और सैनिकों को, मदद और राहत प्रयासों के लिए भूकंप से
प्रभावित क्षेत्रों में भेजा गया है.
|