|
भूतपूर्व दास केन्द्र के दौरे के साथ राष्ट्रपति ओबामा की घना यात्रा का समापन
|
11/07/2009
|
|
 | | US President Barack Obama during breakfast at Osu Castle, in Accra, 11 Jul 2009 | राष्ट्रपति और उनके परिवार ने शनिवार को समुद्र के किनारे बने किले केप कोस्ट कासेल का दौरा किया जिसे सत्रहवीं शताब्दी में ब्रिटिश शासकों ने दास व्यापार केन्द्र में बदल दिया था.
दौरे के बाद राष्ट्रपति ओबामा ने पत्रकारों से कहा कि इस दौरे ने उन्हें जर्मनी के द्वितीय विश्व युद्ध के नज़रबंदी शिविर के दौरे की याद दिला दी. उन्होंने कहा उनके दोनों अनुभवों ने उन्हें यह याद दिला दिया कि पापी मनुष्य किस हद तक गिर सकता है. उन्होंने कहा कि उनकी दोनों पुत्रियों के लिए दास केन्द्र देखना बहुत आवश्यक था जिससे उन्हें यह पता चला कि इतिहास किस तरह क्रूर मोड़ लेता है.
श्री ओबामा की घना यात्रा लगभग एक सप्ताह की उनकी विदेश यात्रा का अंतिम निर्धारित पड़ाव था.
|