|
अमरीकी राष्ट्रपति ओबामा की योरोपीय, अफ्रीकी दौरे से स्वदेश वापसी
|
12/07/2009
|
|
 | | President Barack Obama, Speaker of Parliament Joyce Bamford-Addo, left, greet crowd following address, 11 Jul 2009 | अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा मोस्को, जी-८ शिखर सम्मेलन और घाना में एक पड़ाव के
बाद स्वदेश लौट आयें हैं.ये उनकी एक सप्ताह की यात्रा थी.
श्री ओबामा और उनका परिवार कल मध्य- रात्री के कुछ ही देर बाद अमरीका लौटा.
कल शनिवार को राष्ट्रपति ने, अफ्रीकियों को, अपने यहां ग़रीबी दूर करने, लड़ाई बंद करने
और महाद्वीप में व्याप्त भ्रष्टाचार समाप्त करने की चुनौती दी थी.
घाना की संसद में अपने भाषण में उन्होंने कहा था कि अफ्रीका में बहुत सी जगहों में अच्छे
प्रशासन का अभाव है. उन्होंने कहा था कि अफ्रीका को शक्तिशाली पुरषों की नहीं ,
उसे मज़बूत संस्थानों की ज़रुरत है.
राष्ट्रपति की इस यात्रा में सबसे अधिक संवेदनशील हिस्सा वह था जब उन्होंने दासों को बेचे
जाने वाले एक पूर्व केंद्र का दौरा किया. एक समय में इस जगह से हजारों अफ्रीकियों को
जहाजों में भरकर अमरीका भेजा गया था.
शनिवार देर गए घानासे रवाना होने के पहले, श्री ओबामा ने कहा कि वह कभी भी अपनी
बेटियों की छवि को नहीं भूलेंगे जो अफ्रीकियों और अफ्रीकी अमरीकी वंशज से हैं .
पहले अफ्रीकी अमरीकी राष्ट्रपति बनने के बाद श्री ओबामा की उपसहारा अफ्रीका में घाना
की ये पहली यात्रा थी.
|