अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने शटल एन्डेवर का प्रक्षेपण रविवार शाम के लिए तय किया है. लौंच पैड पर बिजली गिरने के कारण इंजीनियरों को शनिवार का
 |
| Space shuttle Endeavour is revealed on Launch Pad 39A at NASA's Kennedy Space Center in Florida following rollback of the rotating service structure |
प्रक्षेपण स्थगित करना पड़ा था.
नासा की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार रात को आए एक शक्तिशाली तूफ़ान में फ़्लोरिडा स्थित कैनेडी अंतरिक्ष केन्द्र के आस पास ग्यारह बार बिजली गिरी, जिनमें से कई बिजली के तारों के उस तंत्र पर गिरीं जो शटल पर सीधे बिजली गिरने से बचाता है.
लौंच पैड के उपकरण पैनल की जांच करने वाले इंजीनियरों का कहना है कि उसे कोई नुक़्सान नहीं हुआ है.
मौसम की भविष्यवाणी करने वालों ने बताया है कि रविवार शाम को शटल के प्रक्षेपण के लिए परिस्थितियां अनुकूल रहने की 60 प्रतिशत प्रत्याशा है.
शटल और उसके सात सदस्यों वाला क्रू अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में जापान-निर्मित पोर्च लगाने के लिए 16 दिनों के मिशन पर जा रहा है.