|
उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में घात लगा कर किए गए हमले में छह व्यक्ति मारे गए
|
12/07/2009
|
|
 | | Peshawar, North West Frontier in Pakistan | पाकिस्तान की पुलिस ने कहा है कि उत्तर पश्चिम में अज्ञात बंदूकधारियों ने घात लगा कर किए गए एक हमले में पांच पुलिस अधिकारियों और एक वन संरक्षण अधिकारी को मार डाला है.
अधिकारियों ने कहा यह हमला शनिवार रात मानसेहरा क्षेत्र में तब किया गया जब पुलिस उस क्षेत्र में एक शव की मौजूदगी की जांच के लिए वहां पहुंची थी.
किसी ने भी इस हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं की है.
अन्यत्र, आज, रविवार को पुलिस ने उग्रवादियों के छिपने के ठिकाने, ख़ैबर आदिवासी एजेंसी पर बोले गए एक धावे के दौरान ग्यारह संदिग्ध उग्रवादियों को गिरफ़्तार कर लिया है.
हिरासत में लिए गए व्यक्तियों में चार विदेशी भी शामिल हैं.
पाकिस्तान की सेना देश के संपूर्ण उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में दो महीनो से अधिक समय से तालिबान उग्रवादियों के साथ लड़ रही है.
|