|
मध्य भारत में माओवादियों द्वारा २६ पुलिस अधिकारियों की ह्त्या
|
12/07/2009
|
|
 | Paramilitary soldiers
| भारतीय अधिकारियों ने कहा है, आज रविवार को दो अलग- अलग जगह किये हमलों में
माओवादियों ने एक वरिष्ठ अधिकारी सहित २६ पुलिस अधिकारियों की ह्त्या की है.
अधिकारियों ने कहा है ये हमले, मध्यवर्ती राज्य छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव ज़िले में हुए. लेकिन
और ब्योरा नहीं दिया.
सुरक्षा सेनाओं ने हमलावरों का पता लगाने के लिए उस क्षेत्र में सैनिक कार्यवाही आरंभ की है.
पिछले महीने भारतीय सुरक्षा अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल राज्य में माओवादियों के एक प्रमुख
गढ़ पर कब्ज़ा किया था. इस कार्यवाही के पहले,सुरक्षा सेनाओं की विद्रोहियों के साथ बंदूकों
से लड़ाई हुई थी और सैनिकों को बारूदी सुरंगों के उपर से होकर गुज़रना पडा था.
भारत की केंद्र सरकार माओवादियों को एक बड़े दल नक्सल वादियों का एक घटक मानती है और
उसने उसे एक आतंकवादी संगठन करार दिया है.
|