|
बैलों की दौड़ में और तीन लोग घायल
|
13/07/2009
|
|
उत्तरी स्पेन के पम्प्लोना शहर में चल रहे सैन फर्मिन फेस्टिवल में और तीन लोग घायल हुए है. इस उत्सव में शहर की छोटी गलियों से बैलों को दौड़ाया जाता है और लोग इन बैलों के आगे खुद को बचाते हुए भागते हैं. अधिकारियों ने कहा है कि दौड़ के दूसरे चरण में तीन लोग घायल हुए हैं लेकिन उनके जख्म ज्यादा गहरे नहीं है.
रविवार की दौड़ में एक बैल दौड़ के रास्ते से निकलकर इस दौड़ का आनंद ले रहे कुछ लोगों पर टकराया जिससे ६ लोग घायल हुए. इस बैल ने दौड़ में शामिल लोगों को भी अपनी सींग से कुचला. हजारों लोग इस दौड़ को देखने सालाना पम्प्लोना शहर जाते है. | | Revelers hold up traditional red neckties during the 'Chupinazo', the official opening of the 2009 San Fermin fiestas in Pamplona, northern Spain, 06 July 2009. |
लेकिन शुक्रवार को दौड़ में शामिल एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी. इस शख्स को बैल ने बुरी तरह जख्मी किया था . इस व्यक्ति के फेफड़ों और गर्दन पर बैल ने हमला किया. यह व्यक्ति स्पेन की एक फैक्ट्री में काम करता था. साथ ही इस दौड़ में एक अमेरिकी और फ्रेंच नागरिक भी बुरी तरह घायल हो गए. उनकी हालत अभी भी चिंताजनक है.
इस वर्ष के उत्सव की आखरी दौड़ कल होगी.
बैलों की इस अनोखी दौड़ की परंपरा सैकड़ों वर्षों से चली आ रही है. सन १९०० से दौड़ में मरे गए लोगों का रिकॉर्ड रखा गया है और पिछले १०९ वर्षों में १५ लोगों की इस दौड़ में मृत्यु हुई है.
१९२६ में जाने माने लेखक अर्नेस्ट हेमिंग्वे की किताब 'दी सन आल्सो राइज़ेज़' इसी अनोखी दौड़ पर आधारित थी.
|