|
पम्प्लोना बैलों की दौड़ में और चार घायल
|
14/07/2009
|
|
स्पेन के पम्प्लोना शहर की जाने माने उत्सव सैन फेर्मिन फेस्टिवल में और चार लोग घायल हुए है. पम्प्लोना बैल दौड़ दुनिया भर में मशहूर है, इस दौड़ में बैलों के आगे लोग भागते है और बैलों से खुद को बचाने की कोशिश करते है. कल दौड़ के दुसरे चरण में तीन लोग घायल हुए थे तो दो दिन पहले एक आदमी को अपनी जान गवानी पड़ी थी.
इस दौड़ के आयोजकों ने बताया कि घायल लोगों में स्कॉट्लैंड से आया एक यात्री, एक अमेरिकी, एक स्पेनिश और एक फ्रेंच नागरिक शामिल है. स्कॉट्लैंड के आदमी के सर पर चोट लगी तो अमेरिकी और स्पेनिश नागरिक के एडियों में चोट आयीं, तो फ्रेंच नागरिक के घुटने में चोट आई है.
इस वर्ष के उत्सव में २७ वर्षीय स्पेनिश नागरिक की मृत्यु हुई थी, उनके गर्दन और फेफडों में बैल के सिंग घुस गए थे. बैलों की इस अनोखी दौड़ की परंपरा सैकड़ों वर्षों से चली आ रही है. सन १९०० से दौड़ में मरे गए लोगों का रिकॉर्ड रखा गया है और पिछले १०९ वर्षों में १५ लोगों की इस दौड़ में मृत्यु हुई है.
१९२६ में जाने माने लेखक अर्नेस्ट हेमिंग्वे की किताब 'दी सन आल्सो राइज़ेज़' इसी अनोखी दौड़ पर आधारित थी.
|