VOANews.com

वॉयस ऑफ़ अमेरिका ▪ Hindiहमें पढ़ें, सब कुछ जानें

 
समाचार ४५ भाषाओं में
सरकार ने वाम पंथी उग्रवादियों के ख़तरे को अधिक महत्व नहीं दियाः भारतीय अधिकारी

15/07/2009

Paramilitary soldiers patrol at Lalgarh in west Midnapore 175 kilometers west from Calcutta, India, 23 June 2009
Paramilitary soldiers patrol at Lalgarh in west Midnapore 175 kilometers west from Calcutta, India
नई दिल्ली से अंजना पसरीचा की रिपोर्ट है कि पिछले महीने सुरक्षा सैनिकों को निशाना बनाने वाले घातक हमलों के लिए छापामारों को ज़िम्मेदार माना गया था.

भारत के गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने बुधवार को संसद में कहा कि सरकार, माओवादी विद्रोहियों की ओर से बढ़ते हुए ख़तरे का सही अंदाज़ा नहीं लगा सकी. उन्होंने कहाः

“मेरे विचार में हमने चुनौती को कम करके आंका. इस दौरान वामपंथी अतिवादियों ने अपने प्रभुत्व का दायरा बढ़ा लिया और अपने आपको मोर्चाबन्द कर लिया. अब वह राष्ट्र के लिए बहुत बड़ा ख़तरा बन गए हैं.”

गृह मंत्री का यह वक्तव्य, संदिग्ध माओवादी उग्रवादियों द्वारा पूर्वी छत्तीसगढ़ राज्य में 30 से अधिक पुलिस कर्मियों की हत्या के कई दिनों बाद जारी किया गया है.  पुलिस ने कहा कि पहले तो विद्रोहियों ने एक ग़श्ती सुरक्षाकर्मी को निशाना बनाया, और अन्य सुरक्षाकर्मियों के वहां पहुंचने का इंतज़ार करते रहे. उनके वहां पहुंचते ही उन्होंने भारी हमला कर दिया.

छत्तीसगढ़ में यह हमला ऐसे समय में किया गया था जब सुरक्षा सैनिक पश्चिम बंगाल में ग्रामवासियों के उस दल पर नियंत्रण करने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें छापामारों ने बंधक बना लिया था.

गृह मंत्री चिदंबरम ने कहा कि सरकार विद्रोहियों द्वारा देश की सुरक्षा को दी गई चुनौती को “स्वीकार करने की तैय्यारी” कर रही है. उन्होंने कहा सरकार अगले महीने उन राज्यों की एक बैठक बुलाएगी जहां विद्रोही सक्रिय हैं. श्री चिदंबर ने विधायकों से आग्रह किया कि वह विद्रोहियों के ख़तरे की अनदेखी न करें.

“योजनाएं बनाई जा रही हैं लेकिन उनका विवरण जारी नहीं किया जा सकता. लेकिन संसद के सभी सदनों को समझना चाहिए कि हमें क़ानून के प्रशासन वाला लोकतांत्रिक गणराज्य बने रहना है,
हमें वामपंथी अतिवाद की चुनौती का सामना संगठित होकर करना है.”

माओवादी विद्रोही, जिनकी अनुमानित संख्या दस से लेकर बीस हज़ार तक है, उन्होंने पूर्वी भारत के दूर दराज़ के क्षेत्रों में अपने अड्डे बना रखे हैं. इन क्षेत्रों में अभी भी ग़रीबी है, देश में हाल में हुए आर्थिक विकास की उपलब्धियां अभी उन क्षेत्रों में नहीं पहुंच सकी हैं.

वामपंथी उग्रवादियों के बढ़ते हुए प्रभुत्व के लिए, दूर दराज़ के क्षेत्रों की प्रशासन व्यवस्था में कमी को भी ज़िम्मेदार ठहराया जाता है. विश्लेषकों का कहना है कि विद्रोही, लोगों को डरा धमका कर अक्सर ऐसे क्षेत्रों में प्रभुत्व स्थापित कर लेते हैं जहां कोई प्रशासन नहीं है.

सुरक्षा विश्लेषक एक लंबे समय से छापामारों के विरुद्ध एक संगठित कार्यवाही करने, और उन्हें क़ाबू में करने के लिए तैनात सुरक्षा सैनिकों के  प्रशिक्षण तथा सूचना के आदान प्रदान की बेहतर सुविधाएं प्रदान करने पर ज़ोर देते रहे हैं.


Download इस रिपोर्ट का औडियो सुनने के लिए यहां क्लिक करें
डाउनलोड करें  (MP3)
Listen to This Report इस रिपोर्ट का औडियो सुनने के लिए यहां क्लिक करें
इसे सुनें (MP3)
E-mail This Article यह आलेख ई मेल करें
Print This Article प्रिंट करने के पहले यहां देखें
  सबसे महत्वपूर्ण
भारतीय प्रधान मंत्री ने अमरीकी व्यापार नेताओं को संबोधित किया

  अन्य रिपोर्टें
राष्ट्रपति ओबामा ने विज्ञान और गणित की शिक्षा का अभियान शुरू किया   
भारतीय प्रधानमंत्री की अमरीका यात्रा में चिंताजनक मुद्दों पर विचार-विमर्श
भारतीय प्रधान मंत्री की  अमरीका  यात्रा में वार्ताओं के प्रत्याशित विषय  Video clip available
भारत के प्रधान मंत्री अमरीका के सरकारी दौरे पर
मस्जिद के बारे में गोपनीय सूचना लीक होने पर भारतीय संसद में हंगामा 
अमरीकी विदेशमंत्री ने तालिबान के साथ अफ़गान शांती वार्ताओं के प्रति सावधान किया
अमरीकी घरों की बिक्री में वृद्धि, मूल्यों में गिरावट
पाकिस्तान में ताज़ा लड़ाई में १८ उग्रवादियों की मौत
ईरान के युद्धाभ्यास दूसरे दिन भी जारी
अफ़गानिस्तान में हुए हमले में ४ अमरीकी, ३ अफ़गान सैनिकों की मृत्यु
श्री लंका के राष्ट्रपति का समय पूर्व चुनाव कराए जाने का आह्वान    
ईरान ने अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की रक्षा के लिए सैनिक अभ्यास शुरू किए   
इंडोनेशिया में नौका डूबने से २९ लोगों की मौत अधिकांश लोगों को बचा लिया गया
पाकिस्तानी सैनिकों  ने तालिबान के अड्डे में पांच उग्रवादियों को मारा   
अमरीकी विधायकों में अफ़गानिस्तान को लेकर मतभेद
कंधार में ५ अफ़गान सीमा प्रहरियों की ह्त्या
भारत में बम विस्फोट में ७ की मौत
दलाई लामाः चीन के प्रति राष्ट्रपति ओबामा का रुख़ नरम नहीं    
श्री लंका तमिल युद्ध-शरणार्थियों को मुक्त करेगा  
इराक़ी विधायक चुनाव कानून में आये गतिरोध को दूर करने में विफल रहे
अमरीकी स्वास्थ्य सेवा सुधार विधेयक पर अब संसद में बहस
अमेरिका के साथ संबंध हमारे लिये बेहद महत्वपूर्ण: मनमोहन सिंह     
अमेरिका दौरे में मनमोहन सिंह ब्लेयर हॉउस में नहीं ठहरेंगे
विकास और रोजगार बढ़ाने के लिये एशिया दौरा: ओबामा   
चीन के साथ तिब्बत का विषय उठाने के लिए दलाई लामा ने राष्ट्रपति ओबामा को धन्यवाद दिया   
अमरीकी दूत की यात्रा के पहले अमरीकी विशेषज्ञ उत्तर कोरिया में     
अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी के एक आलीशान होटल के निकट बम विस्फोट    
मुंबई हमले के संबंध  में इटली ने 2 पाकिस्तानियों को गिरफ्तार किया    
राना नवंबर 2008 में कोच्ची में था: पुलिस
चुनाव खत्म होने के बाद ही ईडी की पूछताछ का सामना करूंगा: मधु कोड़ा    
चीन में खान विस्फोट में 42 की मौत, कई अभी भी फंसे     
ईरान की वायु सैनिक अभ्यास की योजना
स्वाइन फ्लू से पिछले हफ्ते ५०० मरे 
अफ्रीका कप को लेकर दुनिया भर में दिलचस्पी
गंभीर और तेंदुलकर के प्रयासों से भारत-श्रीलंका मैच ड्रॉ
कभी भी राष्ट्रपति पद का चुनाव करवाने के लिये तैयार: श्रीलंका सरकार
ड्रोन हमले में पाकिस्तान में ८ मरे
ओबामा ने क्यूबा के ब्लोगर के प्रश्नों का जवाब दिया
समझौता एक्सप्रेस टीवी कार्यक्रम नवम्बर १९  Video clip available
माओवादियों ने रेल पटरी उड़ाई, 2 की मौत 47 घायल
मुंबई हमले के दौरान आतंकवादियों के विरुद्ध जहरीली गैस नहीं प्रयोग करने का निर्णय
पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन मुंबई जैसे और हमलों का षड़यंत्र रच रहे हैं: प्रधानमंत्री
गन्ना किसानों की समस्याओं पर संसद में गतिरोध, सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई  
चीन का भारत-पाक संबंधों में दखल से इंकार
भारत और अफ्रीका के छात्र ऑस्ट्रेलिया में नस्लभेद के शिकार: सर्वेक्षण