इटली की पुलिस ने कहा है कि नेपल्स शहर की जानी मानी माफिया कामोर्रा के ३२ लोगों को हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस ने आगे कहा कि इन लोगों को बुधवार को नेपल्स तथा उत्तरी इटली के मोडेना शहर में गिरफ्तार किया गया. इन लोगों पर बल से अपहरण और खतरनाक माफिया के सदस्य होने का आरोप है.
अधिकारियों के अनुसार कामोर्रा माफिया स्थानीय कारोबारियों से बल का उपयोग करके पैसा इकट्ठा करने, लोगों धमकाने, और मारपीट करने जैसे कई अपराधों में शामिल है.
अब तक इस माफिया के कुल ४४ सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. लेकिन कई सदस्य अभी भी फरार है. पिछले कुछ महीनों से इटली की पुलिस माफिया को पूरी तरह जड़ से उखाड़ने की कोशिश में है.