|
मुंबई हमलों के संदिग्ध अपराधी पाकिस्तान की अदालत में हाज़िर हुए
|
25/07/2009
|
|
 | | Pakistan-Supreme-Court | पांचों संदिग्ध व्यक्ति आज, शनिवार को, इस्लामाबाद के बाहर रावलपिंडी के भारी सुरक्षा वाले अदियाला जेल में बंद द्वार सुनवाई में उपस्थित हुए.
न्यायाधीश बक़ीर अली राना ने दोनों पक्षों के संक्षिप्त बयान सुने, उसके बाद केस को 29 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया.
अदालत के अधिकारियों ने कहा है कि बचाव पक्ष के वकीलों ने सबूत पेश करने के लिए कहा है. सरकार ने केस की बंद द्वार सुनवाई, केस की संवेदनशीलता के कारण की.
शनिवार को अदालत में उपस्थित संदिग्धों में ज़कीर-उर-रहमान लखवी भी था, जो पाकिस्तान स्थित इस्लामी उग्रवादी दल लश्कर-ए-तैय्यबा का सदस्य है.
भारत ने मुंबई के घिराव के लिए इस दल को ज़िम्मेदार ठहराया है, जिसमें 166 लोग मारे गए थे. उसने पाकिस्तान पर यह आरोप भी लगाया है कि संदिग्धों के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्यवाही करने के लिए पाकिस्तान पर्याप्त क़दम नहीं उठा रहा है.
टिप्पणियां :
1. ab tak kasab jinda hai
matr dikhava hai is se bhart ke logon ko koi santusti nahi hogi
Submitted by: drpremdan bhartiya (india)
08-01-2009 - 05:41:40
|