|
सीनेट इंडिया कॉकस की बैठक
|
30/07/2009
|
|
 | Capitol Hill American Congress Ist Senate India Caucus.
| 111वीं अमेरिकी कांग्रेस की पहली सीनेट इंडिया कॉकस की बैठक कैपिटल हिल मे हुई इसमें
सैनेटरौं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. सीनेट इंडिया कॉकस केवल ५ साल पहले बना था लेकिन
इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आज सीनेट के जाने माने
नाम, इसके सदस्य है और कैपिटल हिल मे हुई बैठक मे करीब २३ सैनेटरौं ने हिस्सा लिया.
सीनेट इंडिया कॉकस सैनेटरौं का एक गुट है जो भारत अमेरिका संबंधों को बेहतर बनाने के लिए
काम करता है. बैठक मे पहुंचे सभी सैनेटरौं का कहना था की भारत और अमेरिका स्वाभाविक
दोस्त हैं. इस बैठक मैं अमेरिका मे भारत की नयी राजदूत मीरा शंकर का औपचारिक रूप से
स्वागत किया गया.
|