|
अहमदाबाद में फ्लू के रोगी की मौत, फ्लू से मरने वालों की संख्या 4 हुई
|
09/08/2009
|
|
 | | Google employees wait outside Government Chest Hospital to take tests for H1N1 virus, in Hyderabad | प्रवीण पटेल नामक इस व्यक्ति की शनिवार देर रात शहर के सरकारी अस्पताल में मौत हो गई. गुजरात के स्वास्थ्य सचिव रवि सक्सेना ने बताया कि ये स्वॉइन फ्लू से किसी की मौत का राज्य में पहला मामला है.
इस महीने की 3 तारीख को एच1एन1 वाइरस से पुणे की एक 14 वर्षीय छात्रा रिदा शेख की मौत देश का पहला ऐसा मामला था. पुणे देश के फ्लू से सबसे बुरी तरह प्रभावित इलाकों में एक है.
इसके बाद मुंबई में फ्लू से एक 53 वर्षीया महिला फहमीदा पानवाला की मौत से लोगों में फ्लू को लेकर चिंताये बढ़ना शुरू हो गई थीं. लेकिन इसके बाद 42 वर्षीय संजय तुकाराम कोकणे की पुणे में और रविवार को अहमदाबाद में एक और रोगी की मौत से कुछ इलाकों में घबराहट की स्थिति पैदा हो गई.
सरकार ने लोगों से कहा है कि उसके पास टैमिफ्लू का पर्याप्त स्टॉक है और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया जायेगा.
|