पुणे में एक 35 वर्षीय आयुर्वेदिक चिकित्सक दक्षिणी राज्य तमिलनाडु के चेन्नै में 1 चार वर्षीय बालक की सोमवार को स्वॉइन फ्लू से मौत हो गई. इसी के साथ एक हफ्ते के अंदर देश में फ्लू से मरने वालों की संख्या 6 हो गई है.
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बाबा साहिब माने नाम के एक आयुर्वेदिक डॉक्टर की पुणे के ससून अस्पताल में आज सुबह मौत हो गई. इसी के साथ देश के फ्लू से सबसे ज्यादा प्रभावित इस शहर में फ्लू से होने वाली मौतों का आंकड़ा 3 पहुंच गया है.
अधिकारी ने कहा कि माने पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे...और पिछले कुछ दिनों से उन्हें खांसी में खून भी आ रहा था.
चेन्नै मे एक चार वर्षीय बालक को किडनी और लिवर में समस्या की वजह से एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. जांच में उसके स्वॉइन फ्लू से ग्रस्त होने की पुष्टि हुई थी.
स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि सोमवार सुबह इस बालक की मौत हो गई है. ये बालक अस्थ्मा से भी पीड़ित था.
दक्षिणी राज्य में स्वॉइन फ्लू से मौत का ये पहला मामला है.