पुणे स्थित प्रसिद्ध प्रयोगशाला राष्ट्रीय विषाणु अनुसंधान संस्थान ने कहा है कि शहर का मौसम इस विषाणु के फैलने में मददगार साबित हो रहा है.
एनआईवी के निदेशक ए.सी. मिश्रा ने कहा, "इस समय पुणे में न तो बहुत सर्दी है और न ही ज्यादा गर्मी है...शायद यही बात स्वॉइन फ्लू के वॉइरस के फैलने में सहायता कर रही है."
श्री मिश्रा ने कहा, "हम लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं और चिकित्सकों को बता रहे हैं कि किन मरीजों के उपचार को प्राथमिकता देने की जरूरत है."
उन्होंने कहा कि संस्थान अधिकारियों को इस बात में भी मदद कर रहा है कि कैसे संदिग्ध मरीजों की जांच की जाये.
एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि, "फ्लू से निपटने का कोई अंतर्राष्ट्रीय मॉडल मौजूद नही है. हर देश को इससे निपटने के लिये अपनी रणनीति विकसित करनी पड़ती है."