अमेरिका का केन्द्रीय जाँच ब्यूरो यानि एफ बी आई आजकल हिंदी, पंजाबी, उर्दू और अन्य दक्षिण एशियायी भाषा बोलने वालों को अपनी एजेन्सी मे शामिल करने की कोशिश कर रहा है. एफ बी आई को इन लोगों की ज़रुरत अमेरिका को सुरक्षित बनाने के लिए चाहिए. एफ बी आई की इस मुहीम के बारे मे हमारे सहयोगी दीपक डोभाल ने एफ बी आई अधिकारी रीना पाबला से बातचीत की.