भारत के साथ साथ अब इराक और इस्राइल में भी स्वाइन फ्लू के केसेस सामने आयें हैं. इराकी अधिकारीयों ने बताया कि इराक में तैनात अमेरिकी सेना के ६७ सैनिक स्वाइन फ्लू से बीमार है. तो वहीं इस्राइल के स्वास्थ अधिकारीयों के अनुसार देश में दो और लोगों की स्वाइन फ्लू के कारन मृत्यु हुई है. अब तक इस्रायल में स्वाइन फ्लू के कारन सात लोगों की मौत हुई है.
भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में स्वाइन फ्लू को रोकने के लिए स्कूल, कॉलेज, और सिनेमा घरों को बंद कर दिया गया है. सरकार एच १ एन १ वाइरस को रोकने की हर मुमकिन कोशिश कर रही है.
भारत में अब तक स्वाइन फ्लू के कारन कूल २० लोगों की मृत्यु हुई है. महाराष्ट्र राज्य में सबसे ज्यादा लोग इस खतरनाक वाइरस से मारे गए हैं. १.८ करोड़ लोगों की आबादी वाले शहर मुंबई में एक हफ्ते तक स्कूल बंद रखे जायेंगे, तो सिनेमा घरों को कम से कम अगले तीन दिनों के लिए बंद रखा जायेगा.
भारत में स्वाइन फ्लू के कूल १२०० केसेस सामने आये है साथ ही हजारों लोग अपनी जाँच करने अस्पताल जा रहे है.
चेहरे पर पहने जाने वाले मास्क की कमी की खबर भी सामने आयी थी. स्वास्थ अधिकारी विनीत चौधरी ने चेतावनी दी की अगर ऐसे मास्क की रसद को रोकने या पैसे कमाने के लिए काले बाजार में बेचने की कोशिश कर रहा है तो सरकार उसके खिलाफ सख्त कदम उठाएगी.
महारष्ट्र के साथ साथ गुजरात और कर्नाटक राज्य में भी स्वाइन फ्लू के केसेस सामने आये हैं.
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने स्वाइन फ़्लू को महामारी घोषित कर दिया है. जुलाई के अंत से लेकर अब तक विश्व स्वास्थ्य संगठन ने संपूर्ण विश्व में स्वाइन फ़्लू के 134,503 केसेज़ और 816 व्यक्तियों की मृत्यु की रिपोर्ट दी है.
लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस वायरस से प्रभावित अधिकतर रोगी, किसी उपचार के बिना भी एक सप्ताह के अंदर पूरी तरह ठीक हो जाते हैं.