परीक्षण के बाद पश्चिमी राज्य गुजरात में 10 नये मामलों में रोगियों के फ्लू से संक्रमित होने की पुष्टि हो गई है. सरकार के अनुसार देश में फ्लू से संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 1,203 तक पहुंच गई है.
पुणे अभी भी भी फ्लू से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में से एक है. आज फ्लू के 61 नये मामले वहां सामने आये हैं. गुजरात में 10 नये मामले सामने आने के बाद वहां संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है.
गुजरात के स्वास्थ्य सचिव रवि सक्सेना ने कहा, "सभी रोगियों की जांच रिपोर्ट हमें मिल गई है...इसके अनुसार 10 मामलों में फ्लू की पुष्टि हुई है...इनमें से 3 महिलायें हैं."
श्री सक्सेना ने बताया इनमें से 5 मामले अहमदाबाद से, 4 सूरत से और एक मामला नवसारी से सामने आया है. नवसारी का एक 14 वर्षीय किशोर एच1एन1 विषाणु से संक्रमित पाया गया है.