अमेरिका में खुदरा बिक्री में जुलाई के महीने में काफी गिरावट आयी है, कई जानकारों का मानना था की इस महीने में खुदरा बिक्री में वृधि होगी. अमेरिकी अर्थव्यवस्था के दो तिहाई हिस्सा खुदरा बिक्री पर निर्भर करता है. वहीं कार व्यवसाय के प्रति सरकार की नयी नीति के कारन कार की बिक्री में बढौतरी हुई है.
वित्त मंत्रालय के रिपोर्ट के अनुसार अगर सरकारी मदत नहीं मिलती तो कार की बिक्री में भी गिरावट आती.
लेकिन सबसे बड़ा झटका घरों के बाजार को लगा है. और मकानों की लगातार गिरती क़ीमतें वित्तीय क्षेत्र की एक बड़ी समस्या बनी हुई है. जुलाई महीने के घरों के बिक्री के एक रिपोर्ट में कहा गया है कि आवासीय ऋण न चुका पाने के कारन और अधिक अमेरिकी लोगों को इस महीने अपने घर से हाथ धोना पड़ा है.
जानकारों का मानना है कि बिगड़ती अर्थव्यवस्था के कारन कई लोग अपना होम लोन चुकाने में असफल हो रहे है. घरों के बिक्री से जुडी समस्याओं के कारन ही अमेरिकी अर्थव्यवस्था में गिरावट शुरू हुई थी.